फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vidyakar Lake in a dilapidated condition due to lack of maintenance

Kaithal News: रखरखाव के अभाव में विदक्यार झील हुई बदहाल

Sun, 25 Jan 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 25 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vidyakar Lake in a dilapidated condition due to lack of maintenance
प्रशासन की अनदेखी के कारण बदहाल हुई विदक्यार झील। - फोटो : शहर के पंचरास्ता ​स्थित सराफा शोरूम में पसरा सन्नाटा।
नरेंद्र पंडित
विज्ञापन

कैथल। जिले में विदक्यार झील पर्यटन का मुख्य केंद्र माना जाता है। अब गंदे पानी से उठती बदबू के कारण यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या कम हो गई है। इसके अलावा विदेशी और स्थानीय पक्षी भी यहां दिखाई नहीं देते। वे भी पलायन करने को मजबूर हैं, क्योंकि इस ऐतिहासिक झील में पानी भी कम है और चारों तरफ गंदगी का आलम है। इसका मुख्य कारण नगर परिषद की तरफ से इसके रखरखाव और सौंदर्यीकरण पर ध्यान न देना है।

आसपास के जिलों से आने वाले पर्यटकों की संख्या भी 50-60 प्रतिशत तक कम हो गई है। चंडीगढ़ की सुखना लेक की तर्ज पर विकसित की गई ये प्रसिद्ध विदक्यार झील का करीब 15 वर्ष पहले ही पानी को निकाल कर बदला गया था। इसके बाद पानी नहीं बदला गया। नगर परिषद की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जाने के दावों के बावजूद धरातल पर झील की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि अब 42 लाख से झील की बदहाल स्थिति को संवारा जाएगा। जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने बताया कि विदक्यार झील के सौंदर्यकरण को लेकर करीब 42 लाख रुपये का टेंडर लगाकर वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed