फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Videography done after opening the strong rooms

Kaithal News: स्ट्रॉन्ग रूमों को खुलवाकर कराई वीडियोग्राफी

Fri, 17 May 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 17 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Videography done after opening the strong rooms
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा आम चुनाव के दौरान उपयोग होने वाले ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का कमीशनिंग कार्य आईजी कॉलेज, आरकेएसडी कालेज एवं आरकेएसडी स्कूल के स्ट्रांग रूम में वीरवार को शुरू हो गया। सभी विधानसभाओं के एआरओ की उपस्थिति में स्ट्रॉन्ग रूमों को खुलवाया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने चारों विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम्स में चल रही कमीशनिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईवीएम कमिशनिंग निर्वाचन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार गोपनीयता बनाए रखते हुए कमीशनिंग का कार्य संपादित करें। वीवीपैट में सिंबल लोडिंग का कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूंडरी एआरओ एवं एडीसी सी. जया श्रद्धा, कैथल एआरओ एवं एसडीएम सुशील कुमार, गुहला एआरओ एवं एसडीएम कृष्ण कुमार तथा कलायत एआरओ एवं एसडीएम सत्यावान सिंह मान ने जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत पंवार को बताया कि इस कार्य में प्रशिक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य बड़ी ही सावधानीपूवर्क एवं बिना किसी समस्या से चल रहा है। इस मौके पर चुनाव नायब तहसीलदार सुभाष के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed