{"_id":"6a8dd479e800fa03fe0745bf","slug":"video-of-contaminated-water-at-balu-school-goes-viral-education-department-conducts-inspection-kaithal-news-c-18-1-knl1040-977592-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बालू स्कूल में गंदे पानी का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बालू स्कूल में गंदे पानी का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया दौरा
विज्ञापन
कैथल। गांव बालू की बिढ़ान पट्टी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गंदे पीने के पानी और बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर सामने आए वीडियो के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है। बीते शनिवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद मंगलवार को कलायत के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन ने स्कूल का दौरा किया और मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल परिसर में पहुंचकर साफ-सफाई, पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से पूरे मामले की जानकारी भी ली और वायरल वीडियो में दिखाई गई स्थिति के संबंध में जानकारी जुटाई।
दौरे के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन ने कुछ ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोपों को स्कूल का दुष्प्रचार करने और स्कूल को बदनाम करने की कोशिश बताया। अधिकारी के इस बयान के बाद मामले में शिक्षा विभाग का पक्ष भी सामने आया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कुछ ग्रामीणों ने स्कूल में बच्चों के लिए पीने के पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि स्कूल में बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा और साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है।