फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vicious snatches earrings from woman's ears, gang active in the area

शातिर ने महिला के कानों से बालियां छीनी, क्षेत्र में गिरोह सक्रिय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Vicious snatches earrings from woman's ears, gang active in the area
कैथल। जिले में महिलाओं से कानों की बालियां छीनने का गिरोह सक्रिय है। एक पखवाड़े में दूसरी वारदात के तहत गुहला क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने एक महिला के कानों से सोने की बालियां छीनकर एक युवक फरार हो गया। इससे पूर्व कैथल में खनौरी रोड बाईपास पर दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव ककहेड़ी निवासी राजवंत कौर ने बताया कि 19 नवंबर को वह घर से अपने रिश्तेदार को मिलने के लिए चीका जा रही थी। जब वह किसी वाहन का इंतजार कर रही थी तो उसके पास एक युवक आया। जो बाइक पर सवार था उसने कहा कि वह चीका जा रहा है। वह उसके पीछे बैठ गई। जब गांव पीड़ल बस अड्डा पर पहुंचे तो इस युवक ने मोटरसाइकिल को गांव खरौदी को जाने वाली सड़क की तरफ मोड़ दिया। जब उसने रोका तो कहा कि मुख्य सड़क पर जाम लगा हुआ है, इसलिए छोटे रास्ते से जाएंगे। कुछ दूरी पर जाने के बाद सुनसान जगह पर आरोपी युवक ने मोटरसाइकिल रोककर उसकी कानों से सोने की बालियां छीन ली। इसके बाद वह फरार हो गया। उसे कानों में चोट भी आई। किसी तरह वह मुख्य रोड पर पहुंची। जहां से परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार से दस दिन पहले खनौरी रोड पर एक महिला से कानों की बालियां छीन ली गई थी। बुजुर्ग महिला यहां किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed