फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Veteran veterans honoured on Army Day

Kaithal News: सेना दिवस पर बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को दिया सम्मान

Fri, 16 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Veteran veterans honoured on Army Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सेना दिवस पर वीरवार को जिले के शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने बुजुर्गों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद कैथल के सीईओ सुरेश राविश के साथ वीर और अमर शहीद सिपाही रामचंद्र की वीरनारी भरपाई देवी भी उपस्थित रहीं।

इस मौके पर प्रधान जगजीत फौजी ने कहा कि बलिदानियों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक उम्र के उन पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया, जिन्होंने 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि सेना दिवस प्रत्येक वर्ष फील्ड मार्शल के एम करियप्पा द्वारा भारतीय सेना की कमान संभालने की स्मृति में मनाया जाता है। समारोह में लोकगायक पूर्व सैनिक फौजी कर्मवीर और बलवान फौजी ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से बुजुर्गों में ऊर्जा भरते हुए बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मारक के प्रांगण में निजी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ़ रमनदीप और डॉ़ निकिता सिरोही ने निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर बुजुर्ग पूर्व सैनिकों की जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed