फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vehicle driven in wrong lane, challan of Rs 61

Kaithal News: गलत लेन में चलाया वाहन, 61 के चालान

Mon, 26 Aug 2024 03:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 26 Aug 2024 03:26 PM IST
विज्ञापन
Vehicle driven in wrong lane, challan of Rs 61
कैथल। रविवार को एसपी राजेश कालिया के नेतृत्व में पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के तहत गलत लेन में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत वाहन चालकों को जागरूक किया। वहीं, लाइन चेंज के 61 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन के लिए भारी वाहन व गति प्रतिबंधित (निर्धारित गति सीमा) वाहन के लिए निर्देश दिए थे। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक किया। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

जब भी हाईवे या सड़क पर चलाएं तो अपने वाहन को निर्धारित गति में अपनी लेन में ही चलाएं। इससे हादसा होने की संभावना न के बराबर रहती है। अक्सर देखने में आता है कि चालक अपने व्हीकल को एक लाइन से दूसरी लेन में अचानक ले जाते हैं। यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। यदि किसी वाहन को ओवरटेक करके दूसरी लेन में जाना भी पड़ जाए तो आगे निकलते ही तुरंत अपनी लेन में आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed