फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Used to steal for the sake of intoxication and fun, both the accused were arrested

नशा व मौज मस्ती करने के लिए करते थे चोरी, दोनों आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Used to steal for the sake of intoxication and fun, both the accused were arrested
कैथल। कलायत के एक घर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने नशा व मौज मस्ती करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया है। शुक्रवार को डीएसपी सज्जन कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कलायत में एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ककेण मोहल्ला कलायत निवासी बलवंत उर्फ साहिल व हलवाई मोहल्ला मैन बाजार कलायत निवासी सुमित उर्फ छोटा को काबू कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि जितेंद्र निवासी बालापति कलायत की शिकायत अनुसार 29 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ वृंदावन घूमने के लिए गया था। जब वह दो मई को सुबह के समय अपने घर आया तो उसके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर 14/15 तोले सोना, 15 किलो चांदी तथा एक लाख रुपये चोर ले गए थे। इस बारे में थाना कलायत में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ दौरान आरोपियों ने अंजाम देना कबूल किया है, जिनकी जांच की जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों नशे के लिए तथा मौज मस्ती करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। दोनों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed