फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Unveiling of the statue of bulls with farmerUnveiling of the statue of bulls with farmer

Kaithal News: किसान संग बैलों की प्रतिमा का अनावरण

Sat, 17 Aug 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 Aug 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Unveiling of the statue of bulls with farmerUnveiling of the statue of bulls with farmer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राकेश टिकैत ने कलायत में किसान चौक का उद्घाटन व बैलों की जोड़ी के साथ किसान की प्रतिमा का अनावरण किया। किसानों ने तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा भी निकाली।

भाकियू जिलाध्यक्ष गुरुनाम सिंह सहारण ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह सात बजे हवन किया गया। 8:58 पर राष्ट्रगीत के साथ टिकैत ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद ट्रैक्टर यात्रा की शुरुआत किसान चौक से हुई जो कैची चौक, रेलवे रोड होती हुई अनाज मंडी में समाप्त हुई।
विज्ञापन


विर्क पैलेस में राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में किसानों का जो आंदोलन हुआ था, वह पूरी दुनिया के किसानों के लिए आदर्श बना है। देश के किसान आंदोलन को देखकर विश्व के 38 देशों के किसानों ने अपने हकों की आवाज उठाई। जो वादे सरकार ने किए थे, उनमें से एमएसपी कानून, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें, फसलों के दाम, बिजली बिल अमेंडमेंट सभी अधूरे ही पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत सरकार की राजनीतिक पार्टी व जनता के बीच होगा। इसमें प्रदेश की जनता चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अब बदले का समय आ गया है। विनेश फोगाट पर बोलते हुए टिकैत ने कहा कि विनेश सरकार की साजिश से हारी पर लोगों के दिलों में जीती है।


इस मौके पर भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतन मान, सतपाल दिल्लोंवाली, जिले सिंह मोर, सुरेंद्र चौशाला, प्रीतम सिंह, जगदीश, शमशेर दुब्बल, संदीप कुराड, राजेंद्र बिधराना, रवि आजाद, महेंद्र सहारण, भीरा राम व अशोक जैलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed