फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   uno day, celebrated, schools, kaithal

धूमधाम से मनाया गया संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस

Tue, 25 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 25 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
uno day, celebrated, schools, kaithal
स्कूल-कॉलेजों में हुआ कार्यक्रमों का आयोजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले भर में संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयोजन कर संयुक्त राष्ट्र की महत्ता पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य आयोजन लघु सचिवालय में किया गया। जहां डीसी रविप्रकाश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व को भविष्य में किसी युद्ध की विभिषिका से बचाने तथा मानव कल्याण के उद्देश्य से 24 अक्तूबर 1945 में स्थापित संयुक्त राष्ट्र संघ सफलता पूर्वक अपनी भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में हमेशा वसुदैव कुटुंबकम की भावना के साथ संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामना की है तथा सभी राष्ट्रों के साथ शांति पूर्वक ढंग से रहने की नीति को अपनाया है। संपूर्ण पूर्वी एशिया में इस भावना का पूरा प्रचार-प्रसार हुआ। आरकेएसडी महाविद्यालय के प्रो. अशोक अत्रे ने संयुक्त राष्ट्र संघ के व्यवहारिक पक्ष पर प्रकाश डाला। इंदिरा गांधी महाविद्यालय के प्रो. सतीश कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत वर्ष में हमेशा सहयोग एवं शांति की नीति को अपनाते हुए दूसरे देशों से अच्छे संबंध बनाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम मंदीप कौर, सीटीएम वीरेंद्र सिंह सांगवान, डीएसपी सतीश गौतम, परिवहन महाप्रबंधक रामकुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी डा. जितेंद्र अहलावत, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल तनेजा, उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही के अलावा अन्य उच्चाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या एंव क्षेत्रीय निदेशिका सुमन निझावन ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि विश्व में शांति व सद्भावना स्थापित करने के उद्देश्य  से संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट शाईनिंग स्टार स्कूल में प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर जाट शाइङ्क्षनग स्टार पब्लिक स्कूल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता एवं अंतर सदन प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन से 4-4 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता के आयोजन के बाद कल्पना चावला सदन से सिमरण, रेनू, आयरन व गौरव ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए पहला स्थान हासिल किया। भगत ङ्क्षसह सदन से संजना, ममता, अनुप्रीत व गरिमा दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की छात्रा सकुन्या ने संयुक्त राष्ट्र पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और कल्पना चावला की उज्ज्वल ने दूसरा स्थान हासिल किया। मंच संचालन संजू एवं कुसुम लत्ता ने बखूबी किया। निर्णायक मंडल की भूमिका संतरो व पूजा ने निभाई।

इसी प्रकार से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरड़ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह व मंच संचालन अध्यापिका सुनीता ने किया। प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 से 8 व 9 से 12 के छात्र-छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, भाषण कला में भाग लिया। इस अवसर पर गुलाब सिंह, होशियार सिंह, धर्मपाल, वर्षा कुमार व स्कूल का सारा स्टाफ मौजूद था।

इसी प्रकार से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली मे यूएनओ-डे मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन पवन गोयल ने किया। इस प्रतियोगिता मे बच्चों ने पेंटिग, स्पीच, कविता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मे भाग लिया। इसमे बच्चों ने यूएनओ की स्थापना व कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शशी गुलाटी ने बच्चों को बधाई दी।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली मे यूएनओ-डे मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन पवन गोयल ने किया। इस प्रतियोगिता मे बच्चों ने पेंटिग, स्पीच, कविता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें बच्चों ने यूएनओ की स्थापना व कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शशी गुलाटी ने बच्चों को बधाई दी।

इंदिरा गांधी स्कूल में संयुक्त राष्ट्र दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य वीना अग्रवाल के निर्देशन मे भाषण व पोस्टर मेंकिग पतियोगिता करवाई गई। इसमे बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।

शांति और सुरक्षा बनाये रखने को पूरा सहयोग देता रहा भारत: पुनिया
खंड शिक्षा अधिकारी गुहला प्रेम सिंह पुनिया ने संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित किया। उन्होंनेे कार्यक्रम की शुरूआत संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वज रोहण से की। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य गोपी चंद, प्राध्यापक मलकीत सिंह, छात्र अमरनाथ व साहिल ने भी संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बीडीपीओ संजय टांक, राजकीय बहुतकनिकी संस्थान के प्रधानाचार्य हरीश शर्मा, कमलपूरी,  राजा सिंह झींजर, सुरेन्द्र गोयल, भूपेन्द्र सिंह, नरेश ढांडा, सुरेन्द्र कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित स्कूली बच्चें भी उपस्थित रहे।


शांति की स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ का बड़ा योगदान
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या गुलिन्द्र कौर ने इस दिवस के महत्व से छात्राओं को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि आज के युग में शांति की स्थापना के लिए इस संस्था का बहुत बड़ा योगदान है। इस अवसर पर प्रवेश, उषा, अशोक कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed