फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   University students teaching yoga in the camp

Kaithal News: शिविर में योग सिखा रहे विवि के छात्र

Wed, 04 Dec 2024 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Dec 2024 12:43 PM IST
विज्ञापन
University students teaching yoga in the camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में नवंबर माह में योग विभाग के छात्रों ने 112 विद्यालयों में तीन दिवसीय योग शिविर लगाकर विद्यार्थियों को योग सिखाया। लगभग 8500 स्कूली छात्रों को इसका लाभ मिला।

यह जानकारी योग विभाग के प्रभारी डॉ. देवेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज के निर्देशों पर योग-विभाग छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए समय-समय पर ऐसी गतिविधियां करवाता रहता है। उन्होंने बताया कि योग विभाग 2022 से प्रत्येक सेमेस्टर में कैथल व आसपास के विद्यालयों में तीन दिवसीय योग शिविरों का आयोजन करवाता आ रहा है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के योग विभाग में पढ़ने वाले बीए व एमए व डिप्लोमा के छात्रों ने इन शिविरों को लगाया। ये योग शिविर स्कूली छात्रों व योग विभाग के छात्रों दोनों के लिए ही लाभदायक सिद्ध हुए। स्कूली छात्रों के लिए अपनी नियमित पढ़ाई से हटकर योगाभ्यास करने का अवसर मिला, जो उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार योग विभाग के छात्रों को योग कक्षा का प्रायोगिक अनुभव हुआ। जिन छात्रों ने कभी पब्लिक को फेस नहीं किया उन्हें शुरू में बहुत झिझक थी, लेकिन जब उनको ये प्रशिक्षण दिया गया कि योग कक्षा किस प्रकार लेनी है कक्षा में क्या सिखाना है। इस प्रशिक्षण के बाद छात्रों में उत्साह एवं स्फूर्ति का संचार हुआ। विद्यालयों कि ओर से भी उत्साह जनक परिणाम प्राप्त हुए। ये शिविर भविष्य में छात्रों के स्वरोजगार व छात्रों के बहुमुखी विकास में भी सहायक सिद्ध होंगे।


योग विभाग के अध्यापक रोहित व अमन की ओर से छात्रों को सिखाया कि इन शिविरों की रिपोर्ट कैसे तैयार करके विभाग में जमा करवानी है, जिसके आधार पर आंतरिक मूल्यांकन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed