{"_id":"669c3877bb60aaddae069a96","slug":"unemployment-is-a-terrible-disease-in-the-country-and-state-randeep-kaithal-news-c-18-1-knl1004-435079-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश-प्रदेश में बेरोजगारी है भयंकर बीमारी : रणदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश-प्रदेश में बेरोजगारी है भयंकर बीमारी : रणदीप
Sun, 21 Jul 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। किसान भवन पर शनिवार को कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा को एक बार फिर आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि देश व प्रदेश में बेरोजगारी है एक भयंकर बीमारी बन गई है। हरियाणा में बेरोजगारी की दर 37.4 प्रतिशत है वहीं सरकारी विभागों में लगभग दो लाख पद खाली पड़े हैं। बेरोजगारी का नतीजा है कि युवा जमीन बेचकर विदेशों की तरफ पलायन कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में जेजेपी बड़ा झटका भी लगा। दरअसल, जेजेपी में विभिन्न पदों पर रहे जेजेपी के युवा नेता गुरदीप ढांडा अपने समर्थकों के साथ सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर गुरदीप ढांडा ने कहा कि इलाके को अगर संवारना है और क्षेत्र में हरियाणा की सत्ता को लाना है तो इलाके के सभी साथियों को अब रणदीप सिंह सुरजेवाला को ज्यादा से ज्यादा वोटों से विजयी बनाएं, ताकि हरियाणा को एक मजबूत नेतृत्व मिले। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी में शामिल सभी साथियों को रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस का पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।
बाद में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल में हरियाणा प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी में नंबर एक बना दिया है। बेरोजगारी के कारण युवा नशे की तरफ बढ़ रहा है। पीएचडी पास युवा ग्रुप डी के फार्म भर रहे हैं। बेरोजगारी वश युवा 1000 पद पर लगभग 10 लाख फ़ार्म भरते हैं। सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, आदित्य सुरजेवाला, साहब सिंह विर्क, भूप मालखेड़ी, तेजी ढांडा, प्रवीण नैन, सतीश चहल दिल्लोंवाली, प्रमोद शर्मा ग़ुहणा व राजेंद्र शर्मा बलवंती सहित अन्य साथी मौजूद रहे।