फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   under pas, demanding, national highway jam, people protest, kaithal

अंडरपास की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम

Tue, 28 Mar 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Tue, 28 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
under pas, demanding, national highway jam, people protest, kaithal
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अंडरपास की मांग को लेकर मंगलवार सुबह सड़क सुरक्षा संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जन भर गांवों के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगढ़ क्रासिंग पर तंबू तान लिया। कलायत, रामगढ़, चौशाला, वजीर नगर, जुलानीखेड़ा, बालू गांवों से आए लोगों ने बाईपास के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलते ही कलायत पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा कर जाम खुलवाने की कोशिश की पर लोग अपनी जिद पर अड़े ही रहे।
विज्ञापन


 प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक जमीनी स्तर पर कलायत-रामगढ़ मार्ग पर अंडरपास मार्ग का निर्माण नहीं होता वे यहां से जाने वाले नहीं। करीब एक घंटे तक लगे जाम के कारण वाहनों में बैठे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने लोगों को समझाया। उन्होंने कहा कि कलायत बाईपास पर रामगढ़ रोड पर अंडरपास बनाने के लिए हाईवे अथारिटी चीफ को आप लोगों का दिया ज्ञापन पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने एक माह तक का समय मांगा है। एसडीएम द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा संघर्ष समिति के रमेश कुमार व नौभास के सुशील कुमार ने कहा की अनेक गांवों के लोग इस समस्या से ग्रसित हैं। कलायत से लेकर ढाकल तक केवल बात्ता, खरक पांडवा व पिंजुपुरा में ही अंडरपास बनाया गया वो भी लोगों के भारी प्रदर्शन के बाद। कलायत में मटौर रोड पर तो अंडरपास बना दिया गया पर कलायत से बालू को जाने वाले मार्ग पर न तो अंडर पास बनाया न ही ऊपरगामी पुल। इस मौके पर नरेश कुमार बालू, सुशील शर्मा, रमेश कुमार, रोहताश, सतीश, अशोक, गुरुदेव सिंह बालू, जगबीर सिंह रामगढ़, सुरजभान बालू, जागे राम, चुड़िया राम, टेकराम बालू, नौजवान भारत सभा के दर्जनों युवा व बुजुर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सौ लोगों पर मामला दर्ज
राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने व सड़क पर तंबू लगाने के आरोप में कलायत पुलिस ने करीब दो सौ लोगों पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने न्यायालय के आदेशों कर अवहेलना करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉलियों व दोपहिया वाहनों को सड़क पर खड़ा कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया। प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाने की अपील को दरकिनार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इन सारे तथ्यों को आधार बना कर पुलिस ने मामला दर्ज किया है जिनमें कलायत के अलावा, दिल्ली, सोनीपत, बहादुरगढ़, जींद आदि के युवा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed