फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two teenage girls kidnapped by neighbours: Eight accused named

दो किशोरियों को पड़ोसियों ने किया अगवा: आठ आरोपी नामजद

Thu, 27 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 27 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two teenage girls kidnapped by neighbours: Eight accused named
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सेक्टर-21 के पास स्थित एक बस्ती से दो किशोरियों को अगवा करने के आरोप पड़ोस में रहने वाले आठ युवकों पर लगाए गए हैं। लड़कियों की मां की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल दोनों किशोरियों की तलाश जारी है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मां ने बताया कि वे काफी समय से मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं।
विज्ञापन


उसने बताया कि गत 23 नवंबर को परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम से शहर में चले गए थे। इस दौरान उसकी करीब 14 और 13 वर्ष की दो बेटियां घर पर अकेली थीं। जब वे वापस घर लौटीं तो दोनों बेटियां घर पर नहीं मिलीं। परिजनों ने आसपास और शहर में कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोपहर के समय बेटियों को अकेला पाकर पास की ही कॉलोनी में रहने वाले सागर, अणन, मेजर, लाली, कमल, अरुण, करतार और एक अन्य आरोपी उन्हें अगवा कर ले गए। उन्होंने कहा कि अब तक दोनों बेटियों का कोई पता नहीं चला है, जिससे पूरा परिवार मायूस और चिंतित है।

उनका कहना है कि मेहनत-मजदूरी से परिवार चल रहा है, ऐसे में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर बेहद भय का माहौल है। परिवार ने पुलिस से जल्द कार्रवाई और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

परिवार की शिकायत मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई है। टीमों ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और संभावित ठिकानों पर पूछताछ भी जारी है।


परिजनों की शिकायत के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ के अनुसार, पुलिस जल्द ही दोनों लड़कियों को तलाश कर परिजनों को सौंप देगी।

-गीता एसएचओ थाना कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed