फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two roads of the city will be constructed soon

Kaithal News: शहर की दो सड़कों का जल्द होगा निर्माण

Sun, 27 Apr 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two roads of the city will be constructed soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद जल्द ही शहर के अंदर से गुजर रही बाजार की दो मुख्य सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। इनमें भगत सिंह चौक से लेकर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पुराना बिजली घर चौक तक, पुराना बस अड्डा रोड महेश चौक से लेकर नरवानियां बिल्डिंग तक सड़क शामिल हैं। यहां पर रोजाना तीन से चार हजार वाहन चालक गुजरते हैं। इन सड़कों से बनने से इन्हें बहुत राहत मिलेगी।

इस संबंध में निविदा सूचना जल्द ही जारी की जाएगी। इन सड़कों पर करीब दो करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। करीब 15 सालों से इन सड़कों का निर्माण कार्य नहीं हो सका है। गड्ढे सड़कों की पहचान हैं। इस कारण यहां पर वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


जींद रोड स्थित मॉडल टाउन के गेट नंबर दो का भी नवीनीकरण किया जाएगा। इस पर करीब छह लाख रुपये की लागत आएगी। इसी तरह से शहर की ट्रैक्टर मार्केट की सड़क का भी निर्माण कार्य होगा। इस पर करीब 20 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में दिक्कत

नरवानिया बिल्डिंग, छात्रावास रोड, रेलवे गेट, सदर बाजार, कबूतर चौक मार्केट, जनता मार्केट, कपड़ा मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि इस क्षेत्र में कई बाजार लगते हैं। इसके साथ-साथ पुराना अनाज मंडी, सब्जी मंडी, लोहा मार्केट, टिंबर मार्केट भी इन मार्गों पर स्थित है। बारिश के दिनों में दिक्कतें ज्यादा हैं। दरअसल, यहां पानी भर जाता है। इससे दुकानदारों को भी काफी परेशानी आती है।

शहर में करीब दो करोड़ रुपये से भगत सिंह चौक से पुराना बिजली घर चौक व महेश चौक से लेकर छात्रावास रोड नरवानियां बिल्डिंग तक सड़क का निर्माण कराने की तैयारी है। जल्द ही इनके निर्माण के लिए टेंडर लगाया जाएगा। इसके साथ-साथ मॉडल टाउन गेट नंबर दो का नवीनीकरण भी कराने की योजना है। - सुरभि गर्ग, अध्यक्ष-नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed