{"_id":"687be6760f3e2aaccf06fb23","slug":"two-parties-clashed-in-badsikri-kalan-village-attacked-with-axes-kaithal-news-c-18-1-knl1004-696156-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बड़सीकरी कलां गांव में दो पक्ष भिड़े, गंड़ासियों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बड़सीकरी कलां गांव में दो पक्ष भिड़े, गंड़ासियों से हमला
Sun, 20 Jul 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। बड़सीकरी कलां गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया, जिसमें धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इस हिंसक झड़प में सैलून संचालक संजय और उसका भाई विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल संजय ने बताया कि वह गांव में किराए की दुकान पर मेल सैलून चलाता है। गांव का ही एक व्यक्ति गुरजीत, जिसे गांववाले ‘’जीता फौजी’’ के नाम से जानते हैं, ने साथियों के साथ उन पर हमला किया।
संजय के अनुसार, गुरजीत छुट्टियों में जब भी गांव आता है, तो लड़कियों के साथ अभद्रता करता है और गांव में दहशत फैलाने का प्रयास करता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार उसे समझाने की कोशिश की कि यह गांव की बहू-बेटियों की गरिमा का मामला है और ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है। लेकिन गुरजीत ने उलटे उन्हें देख लेने की धमकी दे डाली। संजय के भाई विनोद ने आरोप लगाया कि बीते दो दिनों से गुरजीत उनकी दुकान की रेकी कर रहा था। शनिवार को जब संजय दुकान में अकेला था, तो वह वहां पहुंचा और उसे बाहर बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। विनोद ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
कुछ देर बाद, गुरजीत अपने साथियों मनीष, प्रदीप, दरबारा और सत्ता को लेकर फिर दुकान पर आ धमका। आरोप है कि सभी के हाथों में गंडासियां थीं और उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ करते हुए संजय पर हमला कर दिया। हमले में संजय को कई जगह गंभीर चोटें आई हैं, खासतौर पर हाथ में गहरी गंडासी लगी है। घायलों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है।
थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों के बयान दर्ज करने के लिए जांच अधिकारी को अस्पताल भेजा गया है। बयान दर्ज कर जल्द ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।