फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two murder accused acquitted due to lack of evidence

Kaithal News: साक्ष्यों के अभाव में हत्या के दो आरोपी बरी

Sat, 12 Jul 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 12 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two murder accused acquitted due to lack of evidence
कैथल। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मोहित अग्रवाल ने हत्या के एक मामले में साक्ष्यों के अभाव में एक महिला सहित दो आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया है। मामला गांव तितरम का है, जहां मृतक कृष्ण के भाई संजय ने 3 नवंबर 2019 को थाना तितरम में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एफआईआर के अनुसार, उस दिन कृष्ण ने बताया था कि वह दवा लेने गांव के डॉक्टर के पास जा रहा है, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद अगली सुबह करीब 4-5 बजे, संजय और परिजन जब गांव काकौत और पिलनी की सीमा के पास पहुंचे, तो कृष्ण का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से कट का निशान था। संजय ने अपनी शिकायत में गांव के सुभाष उर्फ भाषा उर्फ राहुल और एक महिला पर हत्या का संदेह जताया था। मामले में 22 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed