फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two more cases of dengue found, total number reached 36

Kaithal News: डेंगू के मिले दो और केस कुल संख्या 36 पहुंची

Wed, 30 Aug 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two more cases of dengue found, total number reached 36
कैथल। जिले में लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। अब जिले में डेंगू से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो चुकी है। मंगलवार को फिर से डेंगू के दो संक्रमित केस सामने आए हैं।
विज्ञापन


जिले में आए दिन बढ़ रहे संक्रमित केसों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता को बढ़ाया है। दूसरा मरीजों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह भी है कि जिला नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की कोई सुविधा नहीं है। ऐसी स्थिति में अधिक परेशानी संक्रमित मरीजों को होगी। वहीं, शहर में केवल दो ही निजी रक्त केंद्र हैं। जिनमें इस समय प्लेटलेट्स की सुविधा है। इस समय इन निजी रक्त केंद्रों में करीब 12 हजार रुपये में ही प्लेटलेट्स मिल रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का यह भी कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए उनकी तरफ से उचित प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके तहत जिले में शहरों सहित 279 गांवों में 544 टीमें लगातार बचाव का कार्य कर रही हैं। इन बचाव कार्याें के तहत एएनएम की टीमें लगातार कार्यरत हैं। शहर में फॉगिंग करवाई जा रही हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि मंगलवार को दो संक्रमित केस मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 36 हो गई है। उधर, जिला प्रशासन ने भी आमजन से डेंगू से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की अपील की है। डीसी जगदीश शर्मा ने कहा कि घरों के कूलर आदि को नियमित रूप से साफ करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीसी ने कहा कि डेंगू के लक्षण एवं बचाव के बारे में जानकारी होना जरूरी है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा डेंगू से बचाव लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू का मच्छर दिन के समय में काटता और यह स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान, नाक- मसूड़ों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना डेंगू के लक्षण हैं। इन लक्षणों के साथ यदि तेज बुखार हो तो तत्काल नागरिक अस्पताल जाएं और अपना इलाज करवाएं। बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक के पास जाएं और अपना उपचार लें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे प्रत्येक रविवार को ड्राई डे के रूप मनाएं और पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रीज ट्रे, गमले इत्यादि को खाली करके सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे व लारवा मर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed