{"_id":"6a876083ad5cd11a2302a0bd","slug":"two-innocent-children-died-from-a-snakebite-one-was-sleeping-on-a-bed-while-the-other-was-on-the-floor-kaithal-news-c-18-1-knl1045-974087-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सांप के काटने से दो मासूमों की मौत, एक बेड पर तो दूसरी जमीन पर सो रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सांप के काटने से दो मासूमों की मौत, एक बेड पर तो दूसरी जमीन पर सो रही थी
विज्ञापन
तीन वर्षीय मृतक बच्ची रंगोली के परिजन अस्पताल में पहुंचे हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सांप के काटने से दो बच्चों की मौत हो गई। शुगर मिल कॉलोनी में परिवार के साथ बेड पर सो रहे 10 वर्षीय हर्ष को सांप ने काट लिया जबकि गांव गदली में माता-पिता के बीच जमीन पर सो रही तीन वर्षीय रंगोली सांप का शिकार हो गई। दोनों बच्चों को परिजन नागरिक अस्पताल कैथल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शुगर मिल कॉलोनी निवासी विनोद ने बताया कि उसका भतीजा हर्ष बुधवार रात परिवार के साथ बेड पर सो रहा था। मकान के पीछे झाड़ियां उगी हुई हैं। इन्हीं के बीच से सांप घर में रोशनदान से पहुंचा। रात में सांप ने हर्ष के पेट और बाजू पर काट लिया। हर्ष ने उठकर उन्हें बताया कि उसे किसी चूहे ने काटा है। आसपास देखने पर सांप दिखाई दिया। सांप मारने के बाद हर्ष को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल में एंटी वेनम या विष-रोधी की दवा माैजूद है।
विनोद के अनुसार, हर्ष छठी कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता संजय की करीब चार महीने पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। परिवार में अब उसकी मां रीना और बड़ा भाई चिराग हैं। रीना मजदूरी और विधवा पेंशन के सहारे परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
मां के पास सो रही रंगोली को तड़के 4 बजे सांप ने काटा
गांव गदली निवासी सुभाष कुमार ने बताया कि उसकी तीन वर्षीय बेटी रंगोली बुधवार रात पत्नी के पास जमीन पर सो रही थी। तड़के 4 बजे अचानक काले सांप ने उसे काट लिया। बच्ची के रोने पर उसे संभाला और तत्काल उपचार के लिए लेकर गए। पहले उसे एक चिकित्सा केंद्र पर दिखाया गया, जहां से नागरिक अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद उन्हें कैथल नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुभाष ने बताया कि बेटी की मौत के बाद परिवार में अब एक ही बेटी रह गई है। पुलिस उपाधीक्षक सुशील प्रकाश ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
-- -- -- -- -
बारिश के बाद घरों में सांप घुसने का बढ़ जाता है खतरा
चिकित्सक डॉ. जितेंद्र गिल ने बताया कि घर के आसपास झाड़ियां, घास और कचरा जमा नहीं होने देना चाहिए। लकड़ी, ईंट, पत्थर और कबाड़ के ढेर दीवार से सटाकर न रखें। रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का इस्तेमाल करें और खुले पैर न चलें। खेत या घास वाले स्थानों पर जाते समय जूते पहनें। सोने से पहले बिस्तर और आसपास की जगह की जांच कर लें। बारिश के दिनों में जमीन पर सोने से बचना चाहिए। दरवाजे और खिड़कियों के नीचे की दरारें बंद रखें। घर में चूहों की संख्या कम रखने से भी सांपों के आने का खतरा घट सकता है। बारिश के बाद जूते और कपड़े पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह झाड़ लें।
-- -- -- -- -- -
सांप के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें
डॉ. जितेंद्र गिल ने बताया कि सांप के काटने की स्थिति में समय गंवाए बिना पीड़ित को अस्पताल पहुंचाना सबसे जरूरी है। उसे शांत रखें और प्रभावित अंग को कम से कम हिलाएं। अंगूठी, कड़ा, पायल या अन्य कसाव वाली वस्तु हो तो सूजन बढ़ने से पहले निकाल दें। घाव पर चीरा न लगाएं, जहर चूसने का प्रयास न करें और रस्सी या कपड़ा कसकर न बांधें। झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें। सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी से तस्वीर लेना संभव हो तो ही लें।
-- -- -- -- -
-- 13 अगस्त को भी सांप के काटने से हुई थी मौत
उपमंडल के गांव हेमू माजरा में 13 अगस्त को कोबरा सांप के काटने से 4 साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा देर शाम को अपने घर में खेल रहा था। जैसे ही वह घर के मुख्य दरवाजे पर पहुंचा तो अचानक गली में मकान से थोड़ी दूर बने बिल से एक कोबरा सांप निकलकर बाहर आया और बच्चे को टांग पर काट लिया। बच्चा रोते हुए अपनी मां के पास पहुंचा और कहा कि उसे मेंढक ने काट लिया है, लेकिन बाद में जब बच्चे की टांग में तेज दर्द हुआ तो परिजनों ने उसकी टांग देखी। उस पर सांप के काटने के निशान थे। परिजन तुरंत बच्चे को गुहला के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां से उसे गुहला के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया।