फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After winning gold at the state level, Hanpreet is eyeing a national medal.

Kaithal News: राज्य स्तर पर स्वर्ण जीतने के बाद हनप्रीत की राष्ट्रीय पदक पर नजर

Fri, 21 Aug 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
After winning gold at the state level, Hanpreet is eyeing a national medal.
छात्रा ​खिलाड़ी हनप्रीत। कोच - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। गांव रोहेड़ा की 11वीं कक्षा की छात्रा हनप्रीत ने मेहनत और लगन के दम पर राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। 18 से 20 अगस्त तक भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में हनप्रीत ने अंडर-17 शॉटपुट स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। अब उनकी नजर राष्ट्रीय स्तर में स्वर्ण पदक जीतने पर है।
राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद हनप्रीत का आत्मविश्वास बढ़ा है। उसका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीतना है। वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती है। हनप्रीत का सपना कॉमनवेल्थ और ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करना है। खिलाड़ी हनप्रीत खेल के लिए बेहद गंभीर है। उनकी दिनचर्या में पढ़ाई के साथ नियमित अभ्यास भी शामिल है। वह सुबह 5 से 7 बजे तक और शाम 5 से 8 बजे तक राजौंद में अभ्यास करती है।
विज्ञापन


----
खेल के साथ पढ़ाई में भी आगे
हनप्रीत पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजौंद में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। खेल के साथ वह पढ़ाई पर भी ध्यान देती है। उसके पिता बीएसएफ में हैं और जयपुर में कार्यरत हैं। माता गृहिणी है और उनका भी हनप्रीत की सफलता में योगदान कम नहीं है। वे खुद रोजाना सुबह व शाम खिलाड़ी को स्कूटी पर राजौंद लेकर आती और जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

राजौंद की खेल प्रतिभाओं को तराश रहे सोहन पाल
राजौंद में तैनात शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता सोहन पाल खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखार रहे हैं। सुबह 5 से 7 बजे और शाम 5 से 8 बजे तक खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जाता है। हनप्रीत सहित 20 से अधिक खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रहे हैं। राजौंद स्कूल और आसपास के गांवों से करीब 200 खिलाड़ी अब तक नौकरी हासिल कर चुके हैं।

छात्रा खिलाड़ी हनप्रीत। कोच

छात्रा खिलाड़ी हनप्रीत। कोच- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed