{"_id":"67cb556b4961f3a0100e786d","slug":"two-injured-in-incidents-of-assault-kaithal-news-c-18-1-knl1004-597261-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मारपीट की घटनाओं में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मारपीट की घटनाओं में दो घायल
Sat, 08 Mar 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
कैथल। बरसाना में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। बरसाना निवासी रामदिया ने पूंडरी थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 16 फरवरी को गांव के ही मोहित, सुमित, गौरव तथा अमन ने उसे पर लाठी डंडे व गंडासियों से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। बाद में सभी आरोपी मौके से भाग निकले। उधर, जांबा रोड जांबा पर मारपीट की दूसरी घटना हुई। खेड़ी सिकंदर निवासी सेवा सिंह ने पूंडरी थाने में दी शिकायत में बताया कि दो मार्च को जब वह जांबा रोड जांबा से गुजर रहा था तो अमित, सिंदर, अंकुश, गुरमीत और पिंटू ने मिलकर उस पर लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादकार की चपेट में आने से बाइक चालक घायल
कैथल। शगुन पैलेस सिरसल के निकट कार की चपेट में आने से बाइक चालक घायल हो गया। पिलनी निवासी उदय शर्मा ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया कि पांच मार्च को जब विष्णु उर्फ जोनी रात आठ बजे बाइक पर सवार होकर सिरसल के शगुन पैलेस के निकट से गुजर रहा था तो एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी चालक ने अपनी कार को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसे चपेट में लेकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद