फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two henchmen of wire thief gang arrested

Kaithal News: तार चोर गिरोह के दो गुर्गे काबू

Tue, 16 Apr 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Apr 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Two henchmen of wire thief gang arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पुलिस ने बिजली का सामान चोरी करने वाले गिरोह के दो गुर्गों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ही चोर निगम की जगमग योजना में किसी ठेकेदार के पास काम कर चुके हैं। पिछले कई दिनों से पूंडरी क्षेत्र में खेतों और अन्य रास्तों से बिजली के तार और अन्य सामान लगातार चोरी हो रहा था।

शिकायत पर निगम के अधिकारी परेशान थे। साथ ही ग्रामीणों की मुश्किलें भी बढ़ रही थी। आए दिन ग्रामीण बिजली निगम के अधिकारियों के पास उनके खेतों से केबल चोरी व ट्रांसफार्मर का सामान चोरी होने की शिकायत लेकर पहुंच रहे थे। निगम के अधिकारी भी इस मामले को लेकर सक्रिय थे और वे भी लगातार देर रात तक गश्त आदि कर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन


गत पांच अप्रैल को गांव करोड़ा में पुरानी 33 केवी लाइन से करीब 200 मीटर तार चोरी की घटना हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने निगम के एसडीओ रविंद्र ढाकला को दी तो एसडीओ ने इस संदर्भ में पूंडरी पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पूंडरी से कैथल रोड पर मुंदड़ी के पास पुलिस ने जब एक कार को रुकवाया तो उसमें बिजली का तार मिला। पुलिस ने कार में सवार लोगों से पूछताछ की तो वे घबरा गए। पुलिस को शक हो गया और पुलिस ने निगम के अधिकारियों से संपर्क किया तो पूरा मामला साफ हो गया। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने तार चोर गिरोह के रामभूल निवासी राहड़ा व सतपाल निवासी खेड़ी गुलाम अली को हिरासत में लिया है।


पुलिस के सहयोग से दो चोरों को पकड़ा गया है। उनके पास से पुलिस ने चोरी का तार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने कार से चोरी का सामान लेकर जाते थे। ये चोर बिजली का सामान चुराने वाले गिरोह के सदस्य हैं। पूछताछ में और खुलासा हो सकता है। -रविंद्र ढाकला, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed