फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two fugitive criminals taken on production warrant

Kaithal News: प्रोडक्शन वारंट पर लिए गए दो भगोड़े अपराधी

Sat, 01 Nov 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two fugitive criminals taken on production warrant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पीओ पकड़ो स्टाफ की टीम ने न्यायालय के आदेश पर दो भगोड़े अपराधियों को प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से कब्जे में लिया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि एसआई सतीश

कुमार और एएसआई राजकुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश कुमार निवासी गांव सिंह को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लिया।

आरोपी सुरेश कुमार पर 22 जनवरी 2021 की रात गांव सलेमपुर में साथियों संग एक व्यक्ति पर हमला कर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में थाना गुहला में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वह
विज्ञापन


अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। न्यायालय ने 13 सितंबर 2024 को उसे घोषित अपराधी (पीओ) घोषित किया था।

दूसरे मामले में सुरेश कुमार पर 28 फरवरी 2024 को गांव पोलड़ में एक महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप है, जिसके तहत थाना सीवन में मामला दर्ज है। इस प्रकरण में भी वह फरार रहा और न्यायालय ने उसे 6 मई 2025 को पीओ घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी किसी अन्य मामले में इस समय कुरुक्षेत्र जेल में बंद था। उक्त दोनों मामलों में उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed