{"_id":"373e581fb7a427d16171b75a47df82c8","slug":"two-died-in-road-accident-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की दर्दनाक मौत
अमर उजाला ब्यूराे/कैथ्ाल
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कलायत व ढांड क्षेत्र में हुए अलग-अलग दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
ढांड पुलिस को दी शिकायत में गांव फरल निवासी रमेश कुमार ने बताया कि गांव चुहड़माजरा फैक्टरी के पास एक अज्ञात ट्रक चालक ने ट्रक का सड़क के बीचों बीच गलत पार्किंग में लगाया हुआ था। ना ही ट्रक चालक ने कोई डिपर जली हुई थी। इसी बीच उसका 27 वर्षीय भाई विरेंद्र मोटर साइकिल से आ रहा था। गलत जगह पर ट्रक पार्किंग के कारण उसके मोटरसाइकिल की ट्रक में पीछे से टक्कर हो गई।
जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद उसके भाई की मृत्यु हो गई। एएसआई कृष्ण लाल ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
दूसरे मामले में कलायत पुलिस को दी शिकायत में कलायत के गांव मटौर निवासी सोनू ने बताया कि गांव का ही हरदीप तेज गति व लापरवाही से कार चलाते हुए उसके 25 वर्षीय भाई विक्रम की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसके विक्रम की मृत्यु हो गई। एचसी ईशम सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन