फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two caught in fraud in the name of sending abroad

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी में दो पकड़े

Thu, 25 Apr 2024 06:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Apr 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Two caught in fraud in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी उकलाना मंडी जिला हिसार निवासी विनय बवेजा व बीर बरान जिला हिसार निवासी महिला आरोपी मंदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया। महिला को जेल भेज दिया गया वहीं विनय को सात दिन के रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अलेवा जिला जींद निवासी जगबीर की शिकायत अनुसार बलराज नगर कैथल निवासी विकास रिश्ते में उसका साला लगता है। विकास की जान पहचान विनय बवेजा व उसकी पत्नी रमनदीप के साथ थी, जो युवाओं को विदेश भेजने का कार्य करते हैं। उसका पुत्र मोहित व उसके साले का लड़का कृष्ण अमेरिका जाना चाहते थे। आरोपी दंपती ने उसके साले विकास के साथ मिलकर विनय बवेजा के साथ मोहित व कृष्ण को अमेरिका भेजने के लिए प्रति व्यक्ति 40-40 लाख रुपये में बात तय कर ली।
विज्ञापन


आरोपी दंपती ने वर्ष 2023 में अलग-अलग समय में युवकों को अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उन्होंने 11 जून 2023 को कृष्ण व मोहित को दुबई भेज दिया। वहां दोनों युवकों को कई दिन तक रखा। उन्होंने युवकों को आगे भेजने के लिए आरोपियों से बातचीत की तो आरोपियों ने जगजीत नामक व्यक्ति से कृष्ण का पासपोर्ट चोरी करवा दिया और जगजीत ने 90 हजार रुपये की और मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रुपये दे दिए, लेकिन फिर भी आरोपियों ने कृष्ण व मोहित को दुबई मे बंदी बनाकर रखा और जान से मारने की धमकियां देने लगे। जैसे तैसे करके उन्होंने मोहित व कृष्ण को दुबई से भारत वापस बुलाया। शिकायतकर्ता ने कहा कि सभी आरोपियों के अलावा इस ठगी में मनदीप कौर नामक महिला और बलवान नामक व्यक्ति भी शामिल थे, जिन्होंने आरोपियों के कहे अनुसार उनसे रुपये लिए। यहां आने के बाद जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।


इस बारे में थाना सिविल लाइन कैथल में मामला दर्ज है। महिला आरोपी मंदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि आरोपी विनय का सात दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed