फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two candidates returned BJP's election symbol in Pundri

Kaithal News: पूंडरी में दो प्रत्याशियों ने लौटाया भाजपा का चुनाव चिह्न

Tue, 18 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two candidates returned BJP's election symbol in Pundri
पूंडरी। नामांकन के अंतिम दिन अब अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में तीन प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। वैसे तो नाम वापसी के बाद तय होगा कि मुकाबला किनके बीच होगा, लेकिन ये तय माना जा रहा है कि पूंडरी में मुकाबला त्रिकोणीय होगा।
विज्ञापन

वार्ड-दो से तरनीत कौर और वार्ड नंबर छह से पूजा रानी ने भाजपा का चुनाव चिह्न वापस कर निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया। वहीं, वार्ड दो से विद्यावती और वार्ड छह से रितु मचल भाजपा की प्रत्याशी होंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा गुड्डी देवी पत्नी कुलदीप सैनी और बबली गोस्वामी पत्नी राकेश गोस्वामी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं और सोमवार को भाजपा उम्मीदवार ममता सैनी ने भी नामांकन दाखिल किया। हलका विधायक सतपाल जांबा ने दावा किया कि पूंडरी के लोग विकास को चुनेेंगे। इससे पहले उन्होंने हवन के साथ भाजपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कराया। विधायक ने कहा कि भाजपा का कोई भी प्रत्याशी नशा नहीं बांटेगा और सिर्फ पार्टी के काम के आधार पर ही वोट मांगेगा। उन्होंने कहा कि पूंडरी का चहुमुखी विकास उनकी जिम्मेवारी है और वे इसे चेयरपर्सन और 16 पार्षदों के साथ मिलकर कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा वार्ड नंबर छह में आवेदन ः पूंडरी नगरपालिका के 16 वार्डों में 53 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए है। जिनमें से वार्ड नंबर छह में सबसे ज्यादा छह नामांकन आए है। इसी प्रकार वार्ड नंबर पांच-पांच नामांकन आए। वार्ड नंबर वार्ड नंबर तीन, चार, 10, 11,14 व 15 से दो-दो नामांकन आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed