{"_id":"68a8c98ba618ff661d0dffac","slug":"two-arrested-with-liquor-kaithal-news-c-18-1-knl1004-721288-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: देसी, हथकड़ी शराब के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: देसी, हथकड़ी शराब के साथ दो गिरफ्तार
Sat, 23 Aug 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को काबू किया है। उनके कब्जे से कुल 19.25 बोतल देसी शराब और 5.50 बोतल हथकड़ी शराब बरामद की गई।
चौकी अनाज मंडी पुलिस टीम (एएसआई राकेश कुमार व एचसी नसीब सिंह) को सूचना मिली कि ढेहा बस्ती जाखौली अड्डा कैथल स्थित एक लोहे के खोखे में शराब तस्करी हो रही है। पुलिस ने दबिश देकर महिला आरोपी मीनाक्षी (निवासी जाखौली अड्डा) को काबू किया। जांच के दौरान उसके कब्जे से 12.25 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
थाना तितरम पुलिस की टीम (एएसआई रोहताश सिंह के नेतृत्व में) को सूचना मिली कि गांव ड्योड खेड़ी में किराना दुकान पर अवैध शराब बेची जा रही है। टीम ने दबिश देकर आरोपी बिट्टू (निवासी ड्योड खेड़ी) को पकड़ लिया। उसकी दुकान से सात बोतल देसी व 5.50 बोतल हथकड़ी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।