{"_id":"68f9323d8e4e4f6e9f0d5297","slug":"two-arrested-with-25-kg-of-hashish-after-blockade-kaithal-news-c-18-1-knl1012-764382-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नाकाबंदी कर ढाई किलो चरस के साथ दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नाकाबंदी कर ढाई किलो चरस के साथ दो को पकड़ा
Thu, 23 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
कैथल- दोनों नशा तस्कर आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने अलग-अलग दो मामलों में कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को काबू किया है। दोनों के कब्जे से ढाई किलो से ज्यादा चरस बरामद हुई है।
डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम शाम के समय अंबाला बाईपास नाका कैथल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि गांव क्योड़क निवासी जनेश्वर उर्फ बिल्लू लंबे समय से चरस बेचने का काम करता है और इस समय ड्रेन पुल अंबाला रोड से कुरुक्षेत्र रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर एक पिट्ठू बैग लिए खड़ा है।
टीम ने रेडिंग पार्टी गठित की और बताए गए स्थान पर दबिश देकर जनेश्वर को काबू कर लिया। डीएसपी बीरभान की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके बैग में रखे एक पॉलिथीन से 1 किलो 534 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर एसआई महेंद्र ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दूसरे मामले में, एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई राजेश कुमार की टीम शाम के समय गांव उझाना क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि गांव उझाना निवासी गुरमेल सिंह चरस लेकर कैथल की तरफ बेचने के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाटर सप्लाई उझाना के पास नाकाबंदी की। कुछ समय बाद पैदल हाथ में थैला लिए गुरमेल वहां पहुंचा, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया।
डीएसपी ललित कुमार की मौजूदगी में नियम अनुसार तलाशी लेने पर उसके थैले में रखे पॉलिथीन से 1 किलो 108 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर एसआई बलराज सिंह ने उसे गिरफ्तार कर लिया।