{"_id":"669db9d262ff38bc360d9740","slug":"two-accused-caught-country-made-pistol-and-four-cartridges-recovered-kaithal-news-c-245-1-kht1001-118890-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो आरोपी पकड़े, देसी पिस्टल और चार कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो आरोपी पकड़े, देसी पिस्टल और चार कारतूस बरामद
Mon, 22 Jul 2024 07:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस टीम ने मोस्ट वांटेड व उद्धघोषित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों क न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों से देसी पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी की टीम ने दुकानदार पर गोली चलाने के मामले में जिला जींद के नरवाना निवासी आरोपी सोमबीर को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल निवासी एक दुकानदार की शिकायत दी थी कि उसकी बड़ा डाकखाना कैथल के पास दुकान है। 18 मई को शाम के समय वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। करीब सवा पांच बजे दुकान के बाहर से गोलियों की आवाज आई। बदमाशों ने लगातार तीन फायर दुकान पर किए, जिसमें से एक गोली दुकान के शीशे पर लगी और दो गोलियां गेट पर लगीं। जब तक वह बाहर निकला तीनों बदमाश बाइक पर फरार हो चुके थे। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। मामले में पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सोमबीर गोली चलाने की वारदात के वक्त बाइक पर सवार था। उक्त मामले में आरोपी सोमबीर वांछित था जिसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी का न्यायालय से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
एक अन्य मामले की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट के एएसआई मुकेश कुमार व सिपाही संदीप कुमार की टीम ने बात्ता गांव के पास एक ढाबे पर दबिश देकर संदिग्ध जिला करनाल के गांव रसीन निवासी अमित उर्फ लट्टू को काबू कर लिया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 32 बोर देसी पिस्टल व चार कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि आरोपी अमित दुकानदार पर गोली चलाने के उपरोक्त मामले में भी वांछित था। इसके अतिरिक्त आरोपी अमित थाना चीका अंतर्गत के वर्ष 2019 के एक मामले में बेल जंपर भी है। जो आरोपी अमित पर वर्ष 2019 दौरान चीका स्थित एक दुकान पर रंगदारी के लिए दुकानदार पर गोली चलाकर कातिलाना हमला करने का आरोप है। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी अमित न्यायालय से जमानत हासिल करने उपरांत भूमिगत हो गया था।