फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested with 35 bottles of desi liquor

Kaithal News: 35 बोतल देसी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with 35 bottles of desi liquor
कैथल। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को 35 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना ढांड पुलिस के एचसी संदीप कुमार की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव चुहड़माजरा बस अड्डा स्थित चाय के खोखा पर दबिश देकर चुहड़माजरा निवासी शीशपाल को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में 18 बोतल देसी शराब की बरामद हुई। एक अन्य मामले में थाना पुंडरी पुलिस के एचसी सुशील कुमार की टीम ने गुप्त सूचना पर हाबड़ी गांव में सत्कार ढाबा पर दबिश देकर हाबड़ी गांव निवासी जीवन जोत सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में गत्ता पेटियों से 17 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन



बाइक चोरी के आरोप में दो युवक पकड़े

कैथल। दुपहिया वाहन चोरों पर एसपी उपासना के निर्देशानुसार जिला पुलिस की ओर से लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि इसी कड़ी में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई जयभगवान की टीम ने सौंगल गांव निवासी निखिल व बीरबांगडा निवासी कुलदीप उर्फ बिल्ला को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डोगरा गेट कैथल निवासी हर्ष ने 21 नवंबर को शाह अस्पताल के पास से बाइक चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। उक्त मामले में पहले ही एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरीशुदा बाइक पुलिस द्वारा पहले ही बरामद की जा चुकी है। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed