फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in youth's murder case

Kaithal News: युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा

Sat, 01 Nov 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in youth's murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत के कुलवंत नगर निवासी युवक सुरेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी गांव मानस निवासी अमन और विजय उर्फ बिक्की को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डीएसपी बीरभान ने दी। उन्होंने बताया कि वारदात में महिला के शामिल होने की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी दोनों आरोपियों को अदालत में शनिवार को पेश किया जाएगा। पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। उधर, मामले में पुलिस ने एससी एसटी की भी धारा को जोड़ दिया है।
विज्ञापन


मामले की जांच डीएसपी बीरभान को सौंपी दी है। वीरवार को कैथल के करनाल रोड स्थित एक मकान में सुरेंद्र की हत्या की गई थी। मामले में एक महिला, उसके बेटे व एक अन्य युवक पर हत्या में शामिल होने की बात कही गई थी। पुलिस ने वीरवार की देर शाम को आरोपी मानस निवासी महिला पूनम, पूनम का लड़का व एक अन्य युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मृतक के भाई वीरेंद्र की शिकायत पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक के भाई ने बताया था कि उसका भाई 27 वर्षीय मृतक सुरेंद्र 28 अक्तूबर को रात के 10 बजे किसी काम से कैथल शहर आया था। 30 अक्तूबर को उसके पास शाम को करीब चार बजे सूचना पहुंची कि उसके भाई की मौत हो गई है। यहां आने के बाद पता चला की उसके भाई की छाती के ऊपर चोट के गहरे निशान हैं।

कैथल में हनुमान वाटिका के पास सेक्टर-18 की सड़क के नजदीक दुकान के पास मौत हुई है। जब वह घटना स्थल पर गया तो पता चला उसके भाई की हत्या मानस निवासी पूनम, उसके बेटे व अन्य ने तेजधार हथियार से की है। जहां वारदात हुई वहां कमरे में तीन गद्दे बिछे हुए थे और उन पर कपड़े बिखरे पड़े थे। पास में बाथरूम के पास कीचड़ जमा था। कमरे में तीन जोड़ी चप्पलें, पानी की बोतल, मोबाइल चार्जर पड़ा मिला था।


पुलिस ने मानस निवासी पूनम, उसके बेटे व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामले की गहनता से जांच करने के लिए सीआईए, सिविल लाइन की टीम लगी हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। -उपासना, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed