फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in rivalry murder case

Kaithal News: रंजिशन हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Apr 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in rivalry murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ऋषिपाल व संजू को काबू कर लिया। पुलिस ने ऋषिपाल को जहां न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया वहीं संजू को पूछताछ के लिए तीन के दिन रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक विजय की शिकायत अनुसार वह इस समय पूंडरी क्षेत्र के एक गांव में रहता है। वे दो भाई हैं। उसका बड़ा भाई अजय मार्च 2022 में उनके पुराने गांव की एक विवाहिता को साथ लेकर गांव से चला गया था। इसके बाद से ही विवाहिता का परिवार उनके परिवार को बदला लेने और जान से मारने की धमकी देता रहता था। इस रंजिश के डर से उसके पिता रणधीर परिवार सहित उसके मामा के गांव में रहने लगे।
विज्ञापन


विजय लड़ाई-झगड़े के पुराने केस में पीओ घोषित होने के कारण 16 मार्च 2024 से कैथल जेल में बंद था। इसलिए उसके पिता 30 मार्च को गुहला अदालत में गांव के कुछ लोगों को लेकर उसकी जमानत करवाने के लिए गए थे। उसकी जमानत मंजूर होने के बाद जेल के बाहर उसके परिवार के सदस्य व रिश्तेदार उसे कार में लेने के लिए आए हुए थे। वह शाम को सवा सात बजे वह जेल से बाहर निकला तो उसके मामा ने बताया कि गुहला अदालत से वापस आते समय करीब 4:30 बजे रास्ते में उसके पिता व उनके साथ दो अन्य लोगों को किसी ने गंभीर चोटें मार दी हैं। वे उनको एंबुलेंस से कैथल अस्पताल लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात का पता चलते ही वह अपने मामा के साथ करनाल बाइपास चौक कैथल पर पहुंच गया। कुछ देर बाद एंबुलेंस भी चौक पर पहुंच गई। वह मामा के साथ एंबुलेंस में बैठ गए। इस दौरान उसके पिता ने उसे बताया कि जब वे अदालत गुहला से उसकी जमानत करवाकर अपनी कार से कैथल आ रहे थे। इस दौरान साढ़े चार बजे माता बनभौरी मंदिर चीका के पास एक लाल रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक जसपाल ने ट्रैक्टर ट्रॉली सडक़ पर खड़ी कर उनका रास्ता रोक लिया। जसपाल उस व्यक्ति का भाई है, जिसकी पत्नी उसके भाई के साथ चली गई थी।

उसी समय पीछे से आई एक सफेद रंग की गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उस गाड़ी से निर्मल, संजू, विजय उर्फ बकरा, राजेंद्र उर्फ सेंटी व 4/5 लडक़े हाथों में डंडे, गंडासी व हथौड़ा लेकर उतरे। आरोपियों ने उसके पिता की कार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कार के शीशे तोड़कर साथ गए गांव के दो अन्य लोगों पर हमला कर दिया।

राहगीरों ने एबुलेंस बुलाकर उसके पिता व साथियों को गुहला अस्पताल में पहुंचा दिया। वहां से डॉक्टर ने ज्यादा चोटें होने के कारण तीनों को कैथल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन पिता को कैथल अस्पताल में ले गए। जहां गंभीर चोटें होने के कारण उसके पिता की मौत हो गई थी। इस मामले में थाना चीका में केस दर्ज कराया गया था।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऋषिपाल के कब्जे वारदात में प्रयुक्त मोबाइल व आरोपी संजू के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्राली बरामद किए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी संजू का तीन दिन रिमांड लिया गया है और ऋषिपाल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed