फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested in fraud

Kaithal News: धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विदेश भेजने व प्लाट बेचने के नाम पर लाखों रुपये ठगी करने के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपी काबू किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि युवकों को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी मामले में आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी पीएसआई संदीप की टीम ने जांच करते हुए जिला करनाल के गांव गढ़ी बीरबल निवासी आरोपी विकास कुमार को काबू कर किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव संगरौली निवासी सुरेंद्र कुमार की शिकायत के अनुसार वह नौकरी न मिलने से परेशान था। इस कारण उसकी व उसके ताऊ के लड़के जगमाल की विदेश जाकर काम करने की इच्छा हुई। करनाल निवासी विकास उनके पड़ोसी का रिश्तेदार है।
विज्ञापन


विकास ने झांसा दिया कि वह युवकों को विदेश भेजने का काम करता है। उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया। उसे व उसके ताऊ के लड़के को 25-25 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया। टोकन मनी के तौर पर पांच-पांच लाख रुपये पहले जमा करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कहा कि वीजा नहीं लगा तो जितने रुपये खर्च होंगे उसकी जिम्मेदारी हमारी होगी। गारंटी के तौर पर उन्हें हस्ताक्षर करके एक खाली चेक भी दिया, ताकि काम नहीं बनने पर वे अपने रुपए वापस ले सके। आरोपियों ने रुपये लेने के बाद उन्हें दुबई भेज दिया। तीन महीने दुबई में रहने के बाद उन्हें वापस भारत बुला लिया। दुबई रहने के दौरान उनके 1.80 लाख रुपये खर्च हो गए।

आरोपियों ने कहा कि दुबई में आईडी व दस्तावेज बना दिए हैं, कागजात पुराने होने के बाद तुम्हें आगे भेज देंगे। 25 दिसंबर 2023 को उन्हें फिर से दुबई भेज दिया। आरोपी बोले कि 12 से 20 दिन में ऑस्ट्रेलिया का वीजा अप्लाई कर दिया जाएगा। इसके बाद चार देशों में घुमा कर दुबई छोड़ दिया। वहां वे तीन महीने अपने खर्च पर रुके। आरोपियों ने झांसा दिया कि दस्तावेज तैयार हो गए हैं, हम कनाडा या ऑस्ट्रेलिया का वीजा अप्लाई करेंगे।

11 अप्रैल 2024 को वह भारत आ गया। उसके ताऊ का लड़का दुबई में ही रुका रहा। दोनों के 7.20 लाख रुपये खर्च हो गए थे। आरोपी विकास, प्रीतम व अमनदीप ने उनसे 26 लाख हड़प लिए व विदेश भी नहीं भेजा। ढांड थाने में यह मामला दर्ज कराया गया। आरोपी को सोमवार को अदालत से व्यापक पूछताछ के लिए दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्लाट बेचने के नाम पर लाखों रुपये ठगी करने के दूसरे मामले की जांच इकनॉमिक सैल के एसआई मनबीर सिंह की टीम ने करते हुए आरोपी गांव खेड़ी शेरखां निवासी कर्मबीर सिंह को काबू कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव सेरधा निवासी जिले सिंह की शिकायत के अनुसार उसने खेड़ी शेरखां निवासी कर्मबीर और राजौंद निवासी ओमप्रकाश के साथ राजौंद में 90 वर्ग गज का प्लॉट लेने के लिए बातचीत की थी। 4 जून, 2024 को आरोपियों ने उसके नाम बयाना करवा दिया था। इसके लिए 3 जून को ही ओमप्रकाश के खाते में सात लाख रुपये जमा करवा दिए थे। बयाना करवाते समय दो लाख रुपये नकद दिए थे। उसे कहा गया था कि जब भी चाहे प्लॉट की रजिस्टरी करवा दी जाएगी।


कुछ दिनों के बाद उसने आरोपियों से रजिस्टरी करवाने के लिए कहा तो वे कहने लगे कि उनके नाम पर तो कोई प्लॉट है ही नहीं। उन्होंने रजिस्टरी करवाने से भी साफ मना कर दिया। पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। राजौंद थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed