{"_id":"66a2ba48d7715933d60f2454","slug":"two-accused-arrested-for-firing-at-contractor-kaithal-news-c-18-1-knl1004-438651-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ठेकेदार पर गोली चलाने में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ठेकेदार पर गोली चलाने में दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 26 Jul 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। तितरम मोड़ के पास ठेकेदार व उसके साथियों पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव नरड़ निवासी सुनील कुमार व खुराना रोड कैथल निवासी दिनेश उर्फ माना को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव नरड़ निवासी सुनील कुमार की शिकायत अनुसार उसने गांव सेगा में शराब का ठेका लिया हुआ है। 22 जुलाई करीब 11 बजे उसके ठेके पर गांव सेगा निवासी जम्मू मनोज, गांव सिसला निवासी मोनू व सिसमौर निवासी प्रदीप ने सेल्समैन के साथ विवाद करने लगे। इस पर जम्मू ने मुझे फोन पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद 23 जुलाई को करीब ढाई बजे मेरे साथ गांव नरड़ निवासी विशाल, खुराना रोड निवासी दिनेश व प्यौदा रोड कैथल निवासी लव उपरोक्त सभी के खिलाफ शिकायत देने के लिए जा रहे थे तो तितरम मोड़ पुल के पास पहुंचे और गाड़ी रोकी उसी समय चारों आरोपी डंडे व पिस्तौल लेकर हमारे पास आ गए। जान से मारने की धमकी देते हुए मोनू ने उन पर तीन फायर कर दिए। एक गोली विशाल उर्फ बिल्लू के कंधे में लगी।
विज्ञापन
उसे सिविल अस्पताल कैथल में भर्ती करवाया गया और वहां से चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक पिस्तौल, एक मैगजीन व गाड़ी बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।