{"_id":"6467c5ee9e4b92ad930cdad4","slug":"tudi-coupe-burnt-in-gohran-village-kaithal-news-c-18-1-126461-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गोहरां गांव में तुड़ी के कूपे जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गोहरां गांव में तुड़ी के कूपे जले
Sat, 20 May 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 20 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीवन। गांव गोहरां में बिजली के शार्ट सर्किट से तुड़ी के कूपों में आग लग गई। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची परंतु आग पर काबू न पाया जा सका और तुड़ी के कूप जल कर खाक हो गए।
गांव गोहरां में किसान फतीया, विक्रम मास्टर, शिशपाल राणा, कुलदीप राणा, अमन राणा, रिंकु राम, अंगद व गांव के किसानों ने अपने खेतों में तुड़ी के कूप बना रखे थे। शुक्रवार शाम को करीब चार बजे अचानक से शार्ट सर्किट हुआ और तुड़ी के कूप में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस पास के किसानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु आगे फैलती ही गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया परंतु तब तक करीब 22 कूप तुड़ी जल कर राख हो गई। इससे लाखों का नुकसान हो गया।