फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Truck overturned on Karnal-Patiala road, driver narrowly saved

करनाल-पटियाला मार्ग पर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Truck overturned on Karnal-Patiala road, driver narrowly saved
Truck overturned on Karnal-Patiala road, driver narrowly saved - फोटो : Kaithal
(कैथल) ढांड। करनाल-पटियाला मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी के पास बने गोल चक्कर पर सुबह के समय धान से भरा एक ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ट्रक चालक अशोक कुमार ने बताया कि वह लखनऊ से धान की गाड़ी लोड करके चीका जा रहा था। सुबह चंदलाना के पास गोल चक्कर पर अचानक ट्रक पलट गया। इससे धान की बोरियां सड़क किनारे जमीन पर बिखर गई और टंकी का तेल बह गया। वह भी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

चालक ने बताया कि ट्रक पलटने से ट्रक का अगला हिस्सा टूट गया है। उन्होंने कहा कि करनाल की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गोल चक्कर से पहले न तो कोई संकेत बोर्ड लगा हुआ है कि आगे तीव्र मोड़ है और न ही कोई स्पीड ब्रेकर बना हुआ है। वाहन अपनी गति से आता है तो गोल चक्कर पर बने तीव्र मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट जाता है। चालक ने मांग की है कि करनाल की ओर गोल चक्कर से पहले स्पीड ब्रेकर व संकेत बोर्ड लगाने चाहिए, जिससे वाहन चालक अपने वाहन की गति को नियंत्रित कर सके और हादसे होने से बचा जा सके। बता दें कि 2 माह में इसी स्थान पर 10 ट्रक पलट चुके हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ गुरप्रीत ने कहा कि विभाग के उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। इसके लिए विभाग द्वारा एनएचएआई को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed