{"_id":"69e90ea1e23bcbef04001ebd","slug":"truck-driver-carrying-household-goods-from-tamil-nadu-to-jammu-arrested-with-3-quintals-and-60-kilograms-of-poppy-husk-kaithal-news-c-245-1-kht1012-148302-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तमिलनाडु से जम्मू घरेलू सामान लेकर जा रहा ट्रक चालक तीन क्विंटल 60 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तमिलनाडु से जम्मू घरेलू सामान लेकर जा रहा ट्रक चालक तीन क्विंटल 60 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
कैथल। तमिलनाडु से जम्मू घरेलू सामान लेकर जा रहा ट्रक चालक बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने ट्रक से तीन क्विंटल 60 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद किया है। उसने ट्रक में 18 बैग छिपा रखे थे। पकड़ा गया आरोपी गांव नाहरपुर जिला गुरदासपुर पंजाब का रहने वाला हरविंद्र सिंह है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह ट्रक में एक आर्मी कर्मचारी का घरेलू सामान लोड करके तमिलनाडु से जम्मू लेकर जा रहा था, जिसने रास्ते में मध्यप्रदेश से यह नशीला पदार्थ खरीदा था।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार देर रात को एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार व एएसआई जसमेर सिंह की टीम गश्त दौरान खरक पांडवा जम्मू कटरा हाईवे पुल के नीचे मौजूद थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक नंबर PB06AV0418 में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ डोडापोस्त लेकर राधा स्वामी सत्संग भवन कलायत के पास सड़क पर खड़ा है। सूचना मिलते ही टीम ने दबिश दी। जहां एक बंद बॉडी ट्रक दिखाई दिया। मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति ट्रक में बैठा मिला, जिसने अपने आपको ट्रक चालक बताया जिसको पुलिस टीम ने काबू कर लिया।
पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएसपी कलायत ललित कुमार के समक्ष जांच व तलाशी ली गई। तलाशी दौरान ट्रक के अंदर घरेलू सामान की आड में रखे 18 कट्टे बरामद हुए। जब इन कट्टों को नीचे उतारकर जांच की गई तो उनमें डोडापोस्त भरा हुआ मिला। प्रत्येक कट्टे का वजन 20 किलो पाया गया, जिससे कुल बरामद नशीले पदार्थ का वजन 360 किलोग्राम मिला। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त
एसपी ने कहा कि आमजन से अपील की कि नशा मुक्त अभियान में पुलिस का सहयोग करें। नशा तस्करी की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सूचना के आधार पर कार्रवाई होने पर संबंधित व्यक्ति को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके अलावा कानून व्यवस्था में सहयोग करने वालों को 15 अगस्त या 26 जनवरी के जिला स्तरीय कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा।
सवा महीने में 19 आरोपी काबू
पुलिस ने पिछले सवा महीने में नशा तस्करी के 18 मामलों में 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 किलो 83 ग्राम अफीम, 421 ग्राम चरस, करीब 16 किलो 300 ग्राम चूरा पोस्त, करीब 75 ग्राम हेरोइन, करीब 2 किलो गांजा और 15 किलो 130 ग्राम अफीम फसल बरामद की है, इसके अलावा शराब तस्करी के 71 मामलों में 69 आरोपियों को काबू कर 650 बोतल देसी शराब, 1138 बोतल हाथ से बनाई हुई शराब और 7866 लीटर लाहन बरामद किया गया है। जनवरी से लेकर अब तक 43 मामले आए है। 62 आरोपी को पकड़े जा चुके है।
दो दिन पहले भी पकड़ा था तस्कर
बता दें कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने सोमवार देर शाम कार्रवाई करते हुए चूरा पोस्त की तस्करी कर रहे ट्रक चालक गांव सिरटा निवासी नजीर को गिरफ्तार किया है। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि नजीर केलों की आड़ में मध्य प्रदेश से चूरापोस्त लाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है।
II