फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Troubled by the electricity problem, the villagers of Jadaula submitted a memorandum to the SDO.

Kaithal News: बिजली समस्या से परेशान जड़ौला के ग्रामीणों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the electricity problem, the villagers of Jadaula submitted a memorandum to the SDO.
02 ढांड 01 राजीव आर्य के नेतृत्व में एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए जड़ौला के ग्रामीण। - फोटो : मिशन श​क्ति चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी देती महिला सिपाही।
ढांड। गांव जड़ौला में लंबे समय से बनी बिजली समस्या के लिए ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। बिजली आपूर्ति में लगातार आ रही बाधाओं और विभागीय अनदेखी से परेशान ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेशाध्यक्ष राजीव आर्य के नेतृत्व में विद्युत प्रसारण निगम कार्यालय ढांड पहुंचकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते हुए राजीव आर्य ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन और ग्रामीण विद्युत निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे हैं लेकिन विभाग उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीण शमशेर, नरेश कुमार, बलवान सिंह, जसविंदर, नीरज, मनीष, श्यामलाल, दयानंद, ओमप्रकाश, अनिल, प्रदीप कुमार, बिट्टू, चंद्र मोहन और जसवंत ने बताया कि उनके गांव की पंचायती जमीन पर कई वर्ष पहले बिजली विभाग की ओर से पावर हाउस का निर्माण किया गया था। उस समय विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि गांव के लिए अलग बिजली लाइन निकाली जाएगी और ग्रामीणों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन

सात से आठ घंटे ही मिल रही बिजली
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान में गांव को जिस फीडर से बिजली सप्लाई दी जा रही है, वह काफी लंबा है। फीडर में बार-बार फॉल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति अक्सर बाधित रहती है। स्थिति यह है कि 24 घंटे में ग्रामीणों को केवल सात से आठ घंटे ही बिजली मिल पाती है। इससे घरेलू कार्यों के अलावा किसानों और पशुपालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में लगातार बिजली कटौती के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और दैनिक कार्यों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि गांव के लिए अलग बिजली लाइन की व्यवस्था कर नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की ओर से गांव की बिजली के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा गया है। समस्या के समाधान के लिए संबंधित एरिया के जूनियर इंजीनियर को जमीनी स्तर पर समाधान के लिए बोल दिया गया है। ग्रामीणों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके, उसके लिए एस्टीमेट तैयार करके विभागीय उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। - एसडीओ ढांड हरिराम सैनी

02 ढांड 01 राजीव आर्य के नेतृत्व में एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए जड़ौला के ग्रामीण।

02 ढांड 01 राजीव आर्य के नेतृत्व में एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए जड़ौला के ग्रामीण।- फोटो : मिशन शक्ति चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी देती महिला सिपाही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed