फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   troubled by bad roads

Kaithal News: खस्ताहाल सड़क से परेशान

Sun, 21 Jul 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
troubled by bad roads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। गांव नरवल वाटर सप्लाई से लेकर संतोख माजरा जाने वाली सड़क की खस्ता हालत से राहगीर परेशान हैं। आलम यह है कि सड़क पर राहगीरों का चलना तक मुश्किल है। जगह-जगह से टूटी हुई सड़क के कारण प्रतिदिन भय बना रहता है। इससे लोगों को बहुत परेशान होना पड़ता है। सड़क की मरम्मत न होने से लोगों में भारी रोष है।

ग्रामीण जोगिंदर सिंह, दुनी चंद, रमेश कुमार, हरनाम सिंह, कप्तान, महेंद्र ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को गुहार लगा चुके हैं लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। खराब सड़क का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। कई बार लोग घायल हो जाते हैं तो कई बार वाहनों को क्षति पहुंचती है। लोगों ने प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग की है कि इस मार्ग को जल्द दुरुस्त किया जाए। किच्छाना के मुख्य मार्ग की दयनीय हालत से हर कोई परेशान वहीं, गांव किच्छाना के मुख्य मार्ग की दयनीय हालत से हर कोई परेशान है। आलम यह है कि गर्मी के माैसम में बीमारी फैलने का खतरा मंडराने लग गया है। ग्रामीण फौजी राजपाल, राकेश कुमार, राम कला, ओमा, कृष्ण, नानू ने बताया कि पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी घरों में घुस जाता है और रास्ते की हालत देखकर हर किसी का जीवन नर्क बनकर रह गया है। पानी निकासी न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि कई बार उच्च अधिकारियों को व गांव के सरपंच को भी लिखित में दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि पूरे गांव लिए यही मुख्य मार्ग है। गांव की सरपंच सुमन देवी ने बताया कि इस गली की रिपेयर के लिए पंचायत काम करना चाहती थी लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि पूरी गली को दोबारा बनाया जाए। कुछ दिन पहले वाल्मीकि चौपाल में राज्य मंत्री कमलेश ढांडा आई थी, उन्होंने गली को नए सिरे से सीसी युक्त बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक गली के लिए कोई राशि जारी नहीं की गई। जैसे ही राशि जारी होती है। इसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed