फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Troubled a lot in the name of property ID: Dhanda

प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर खूब किया परेशान : ढांडा

Fri, 17 May 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 17 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Troubled a lot in the name of property ID: Dhanda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के तहत प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में कलायत के गांव हरिपुरा, सीणद और बड़सीकरी में जनसभा की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर भाजपा सरकार ने लोगों को बहुत परेशान किया है। आरोप लगाते हुए कहा कि आज हमारा संविधान और आजादी खतरे में है। यदि भाजपा की सरकार आई तो ये आखिरी चुनाव होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूरत और इंदौर में भाजपा ने दबाव डालकर कांग्रेस के उम्मीदवार का नामांकन वापस करा दिया। साथ ही दावा किया कि चार चरणों की वोटिंग में भाजपा बुरी तरह से हार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जब चुनाव होता है तो जनता इस उम्मीद में बटन दबा कर आती है कि उनके बच्चों की जिंदगी सुधर जाएगी।

उन्होंने कहा कि कहा कि हरियाणा में 2 लाख सरकार नौकरी खाली पड़ी हैं, 25 लाख युवा बेरोजगार है। इसलिए ऐसी सरकार चुनो जो राशन के लिए नहीं बल्कि नौकरी के लिए लाइन में लगाए। बीजेपी ने अग्निवीर योजना लाकर हमारे बच्चों से फौज की नौकरी छीन ली। बेटा चार साल में रिटायर हो जाता है और बाप नौकरी करता है। हमारे बच्चों को 21 साल की उम्र में रिटायर करना चाहते हैं। इसलिए इस बार इस सरकार और इनके नेताओं को रिटायर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed