फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trouble due to water logging on Baba Naga Road

Kaithal News: बाबा नागा रोड पर जलभराव से परेशानी

Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to water logging on Baba Naga Road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। बाबा नागा रोड पर जलभराव हो गया। यह पानी पास के तालाब का है जिसमें नगर की निकासी का पानी जाता है। तालाब ओवरफ्लो होने से सारा गंदा पानी सड़क पर आ गया है। पिछले दिनों आई बारिश के कारण पहले ही सड़क पर काफी पानी जमा था। तालाब का गंदा पानी आने से राहगीरों और किसानों की दिक्कतें और बढ़ गईं।
समस्या से निजात पाने के लिए सीवन व आस पास के डेरा जात के लोग नगर पालिक सचिव सीवन को इस सडक़ के निर्माण के लिए मिले। जरनैल सिंह, सतनाम सिंह, बलविंद्र सिंह, राजेंद्र मेहता, सुखविंद्र सिंह, बलजिंद्र सिंह, जगीर सिंह, कुलदीप सिंह, मनजिंद्र सिंह व अन्य ने बताया कि बरसात हो या न हो इस रास्ते पर हमेशा पानी रहता है।
विज्ञापन

यही सड़क सीवन को आगे के गांवों गोहरां, नागल, गोघ, खेड़ी गुलाम अली, मांझला व अन्य डेरा जात और गांवों से जोड़ती है और लोगों का यहां से आना जाना रहता है। इसके कारण से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को इसी गंदे पानी के बीच में से निकल कर जाना पड़ रहा है। यह गंदा पानी बदबूदार है और आस पास के लोगों को भी इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने मांग की है कि सडक़ पर आए इस पानी की निकासी करवाई जाए और सडक़ पर जमा पानी को खत्म करवाया जाए और सड़क का निर्माण करवाया जाए ताकि आने जाने में लोगों को सुविधा हो सके। वहां नगरपालिका सचिव राजेश ने कहा कि इसका जल्द समाधान करवाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed