फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trouble due to drop in temperature, possibility of rain on 27th

Kaithal News: तापमान घटने से परेशानी 27 को बारिश की संभावना

Wed, 18 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to drop in temperature, possibility of rain on 27th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में ठंड से लोग परेशान हैं। सुबह और शाम को ज्यादा परेशानी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 27 दिसंबर को बारिश की संभावना है। इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हालांकि अभी दिन में धूप से लोगों को काफी राहत मिल रही है। सुबह के समय हल्की धुंध छा रही है। अब जिले का न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इस कारण सुबह और शाम के समय हो रही अधिक ठंड से दिक्कतें ज्यादा हैं।

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंड बढ़ने से अब गेहूं की फसल को खूब फायदा मिलेगा। वहीं, एक्यूआई भी पहले की अपेक्षा बढ़ रहा है। मंगलवार को एक्यूआई 250 दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के चलते लोगों को दैनिक कार्यों को करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन सुबह व शाम को ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड के साथ-साथ सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि अब दिसंबर के अंत लगातार मौसम में बदलाव होगा। ऐसे में कड़ाके की सर्दी होने का अनुमान भी है। इसके साथ ही सुबह और शाम के धुंध व कोहरा छाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed