फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tribute to Geeta, cultural program celebrated

Kaithal News: गीता को नमन, सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

Thu, 12 Dec 2024 01:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Dec 2024 01:08 PM IST
विज्ञापन
Tribute to Geeta, cultural program celebrated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला स्तरीय गीता महोत्सव के तहत बुधवार को माता गेट स्थित सूरजकुंड डेरे से मंत्रोच्चारण के बीच जिला प्रशासन एवं विभिन्न संस्थाओं की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पालकी पर सजी श्रीमद्भगवद् गीता को नगर वासियों नमन किया। हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उन्होंने भव्य नगर शोभा यात्रा को नारियल फोड़कर व झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा में धार्मिक संस्थाओं ने आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भव्य झांकियां शामिल हुई। इसमें 151 महिलाओं ने पूरी भक्ति भावना से सिर पर कलश रखकर नगर कीर्तन किया। वहीं, स्कूली बच्चों ने हाथो में पट्टियां लेकर आमजन मानस को भक्ति में रंगने का कार्य किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम अजय सिंह, एसडीएम कृष्ण कुमार, रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल, डीआईपीआरओ नसीब सैनी ने हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत को स्मृति चिह्न व शॉल देकर सम्मानित किया। एआईपीआरओ अमित कौशिक ने कैलाश भगत को पौधा देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर वर्ष गीता महोत्सव मनाया जा रहा है, जोकि देश वासियों के लिए बड़ा ही गर्व का विषय है। गीता के श्लोक जीवन को सही दिशा एवं मार्गदर्शन प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि जीवन को सुखमय और संतोषी बनाने के लिए हमें श्रीमद्भगवद्गीता में बसे ज्ञान को प्राप्त करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में आज प्रदेश व देश में ही नहीं विश्वभर में गीता के श्लोकों की गूंज है।

कैलाश भगत ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मानव जाति के कल्याण के लिए अर्जुन को गीता का अमर संदेश दिया था। गीता के एक-एक श्लोक में जीवन की हर समस्या का समाधान समाहित है। भारत ही नहीं, समूचे विश्व ने महान ग्रंथ गीता की महत्ता को समझते हुए उसे अपनाया है।

उन्होंने कहा कि गीता मार्ग से भटकने वाले लोगों को, स्पष्ट मार्ग दिखाने में समर्थ है। शहर वासियों को इस संदेश से अवगत करवाने के लिए भव्य नगर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रथों पर सवार संत महात्माओं जिसमें महंत ईश्वर दास, महंत त्रिवेणी दास, महंत गिरीराज, डाॅ. मनोज कुमार ने शोभायात्रा की बग्गी में सवार होकर लोगों को गीता संदेश दिया।

शोभायात्रा में सबसे भव्य बैंड के माध्यम से गीता के गीतों की उद्घोषणा की गई। यह बैंड भव्य ढंग से सजाई गई गीता पालकी की अगुवाई कर रहा था। जिओ गीता व श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के सदस्यों ने पालकी में गीता विराजमान कर आराधना की। वे पूरी शोभायात्रा में पालकी के साथ साथ रहे। इसके बाद स्कूली विद्यार्थी पट्टिकाएं लेकर गीता का संदेश दे रहे थे।

वहीं, 151 महिलाएं कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुई। बर्फानी सेवा मंडल की झांकी में बनाए गए भोले बाबा के बर्फानी स्वरूप को देखकर मन में श्रद्धा उमड़ पड़ी। लोग इस झांकी को देख कर भगवान शिव को नमन करते नजर आए। बर्फानी सेवा मंडल के प्रधान सुरेंद्र गर्ग बिट्टू की अगुवाई में झांकी में शहरवासियों को प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने फूल वर्षा व प्रसाद का वितरण किया।

प्रदर्शनी में कई विभागों ने स्टॉल लगाए हुए थे। इनमें जिओ गीता, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला समाज कल्याण विभाग आदि शामिल रहे। भारी संख्या में जिले भर से लोग इन स्टॉलों का अवलोकन कर जानकारी हासिल की।


इस मौके पर एडवोकेट दिनेश पाठक, सुजीत कपूर, अजय भंजाना, सोनू, रिंकू टूटेजा, सन्नी चुघ, सुनील खुराना, गुलशन पपरेजा, महेंद्र लूथरा, पारस गाबा, बीरबल दलाल, सुषम कपूर, सुभाष नारंग, राजेंद्र खुराना, रामकिशन डिगानी, इंद्रजीत सरदाना, रमेश सचदेवा, धन सचदेवा, सतीश राजपाल, प्रदर्शनी परुथी, संदीप मलिक, कृष्ण नारंग, रजत थरेजा, नरेंद्र निझावन, वीके चावला, विनोद खंडूजा, सुभाष कथूरिया, तुलसीदास मदान, गुलशन चुघ, जगदीश कटारिया, ज्ञानप्रकाश, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed