{"_id":"65cfda0479c3d6bbdd041624","slug":"tribute-paid-to-brahmalin-mahant-ram-kishore-kaithal-news-c-18-1-knl1004-328755-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ब्रह्मलीन महंत राम किशोर को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ब्रह्मलीन महंत राम किशोर को दी श्रद्धांजलि
Sat, 17 Feb 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। नगर के बाबा नारायण दास मंदिर के ब्रह्मलीन महंत राम किशोर दास 31 जनवरी को अपना चोला छोड़ गए थे। उनके निमित्त शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में दूर दूर से आए साधू समाज के लोगों ने और क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महंत राम किशोर दास को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विशाल भंडारा भी लगाया गया। सबसे पहले साधू समाज के लोगों को प्रसाद ग्रहण करवाया और उसके बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। महंत राम किशोर दास पिछले लंबे समय से नगर के बाबा नारायण दास मंदिर में महंत थे। इस अवसर पर सेवा करने वालों में नगर के श्रद्धालु शामिल थे। संवाद