फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Triangular contest for the post of Sarpanch in Fatehpur

फतेहपुर में सरपंच पद पर मुकाबला त्रिकोणीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Triangular contest for the post of Sarpanch in Fatehpur
पूंडरी। पूंडरी खंड के मतदाताओं के हिसाब से सबसे बड़े गांवों में शामिल फतेहपुर में इस बार सरपंच पद का मुकाबला त्रिकोणीय होता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों के अनुसार फतेहपुर के बीसी-ए के तहत आरक्षित होने के बाद से सरपंच पद के समीकरण बदल चुके हैं। जहां पहले मुकाबला आहलुवालिया परिवार के बीच होना था वहीं अबकी उम्मीदवार सोहन सिंह, वेदप्रकाश व युवा अमित ठेकेदार के बीच चुनावी संग्राम का बिगुल बज चुका है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पहले मुकाबला सोहन सिंह व वेदप्रकाश के बीच देखा जा रहा था तो वहीं बुधवार को फतेहपुर के अमित ठेकेदार अपनी पकड़ मजबूत बनाते नजर आ रहे हैं। फतेहपुर सरपंच पद के लिए मदन रोहिला व गुरनाम सिंह भी अपनी रफ्तार पकड़ चुके हैं। अब देखना यह होगा कि किस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान होता है। इसके अलावा सामान्य वर्ग व अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं पर सभी प्रत्याशियों की नजर लगी हुई है। अब तक फतेहपुर में वालिया समाज से ही सरपंच बनता आ रहा है। सिर्फ एक बार एससी के लिए आरक्षित होने से गांव में एससी वर्ग की महिला सरपंच बनी हैं। अब लगभग 22 वर्ष बाद गांव में बीसी-ए का सरपंच बनने जा रहा है।
विज्ञापन

फतेहपुर में लगभग 13 हजार मतदाता हैं। इनमें से सबसे अधिक लगभग 2500 मतदाता अहलुवालिया समाज से हैं। सबसे कम वोट स्वर्णकार समाज की लगभग 100 वोट हैं। गांववासी विकास को प्राथमिकता देने वाले उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की बात कह रहे हैं। हर तरफ चुनाव को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed