फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trials for Civil Services All India Chess Championship on 29th

Kaithal News: सिविल सेवा अखिल भारतीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 29 को

Thu, 22 Jan 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Trials for Civil Services All India Chess Championship on 29th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 17 से 26 फरवरी 2026 तक त्यागराज स्टेडियम, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम (पुरुष व महिला) के चयन के लिए ट्रायल 29 जनवरी को ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम, पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राज रानी ने दी।

राज रानी ने बताया कि इच्छुक उत्कृष्ट खिलाड़ी, जो सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हैं, निर्धारित समय पर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। खिलाड़ियों के आने-जाने का व्यय उनके संबंधित विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। प्रतिभागियों को अपने साथ विभाग से प्रमाणित प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य होगा, जिसमें यह पुष्टि हो कि वे संबंधित विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों के अनुसार, रक्षा सेवाओं, अर्धसैनिक बल, केंद्रीय पुलिस संगठन, पुलिस, आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनएसजी के वर्दीधारी कर्मी, स्वायत्त निकाय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और बैंकों के कर्मचारी, दिहाड़ी एवं कैजुअल श्रमिक, अस्थायी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी तथा नए भर्ती हुए कर्मचारी जिनकी नियमित सेवा छह महीने से कम हुई हो, प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed