{"_id":"6709af0ec0639af9dc05b4c4","slug":"tremendous-arrival-of-paddy-in-kalayat-grain-market-kaithal-news-c-18-1-knl1004-496991-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत अनाज मंडी में धान की जबरदस्त आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत अनाज मंडी में धान की जबरदस्त आवक
Sat, 12 Oct 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत अनाज मंडी में पीआर व बारीक किस्म 1509 धान की आवक जबरदस्त ढंग से चल रही है। यह जानकारी देते हुए मार्केट सचिव अरविंद श्योकंद ने बताया की कलायत अनाज मंडी में गत दिवस ही सरकारी खरीद का कार्य शुरू हुआ था और शुक्रवार तक कलायत मंडी में पीआर धान की 4418 एमटी आवक हो चुकी है। इसमें से 1395 एमटी धान हैफेड व वेयर हाउस की ओर से खरीदा जा चुका है।
उन्होंने बताया कि अनाज मंडी से खरीदे जा चुके धान का उठाव भी नियमित किया गया है ताकि किसानों व व्यापारियों को दिक्कत न आए। उन्होंने बताया की पिछले वर्ष कलायत अनाज मंडी में 20 हजार एमटी पीआर धान की खरीद हुई थी। उन्होंने कहा कि इस बार पीआर की आवक कम रहने की आशंका जताई जा रही है।
कारणों पर उन्होंने बताया कि इस बार एक तो पीआर धान की बुआई कम हुई उस पर पैदावार भी कम ही आ रही है। श्योकंद ने बताया इस लगभग 28 क्विंटल प्रति एकड़ की औसत पैदावार आ रही है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया की अपनी फसल को पूरी तरह से सूखा कर ही मंडी में लाएं ताकि उनको उनकी फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
खरीद कार्यों की जांच करने के लिए एसडीएम सत्यवान मान ने भी मंडी का दौरा किया और मार्केट कमेटी के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारी को निर्देश दिए कि किसान को दिक्कत नहीं आनी चाहिए। खरीद के सरकारी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए उसकी फसल का एक एक दाना खरीदा जाना चाहिए।
उन्होंने किसानों को आ रही समस्याओं के बारे में भी किसानों की शिकायतें सुनी और उनका मौके पर ही निपटान किया।