फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Traveling by AC buses will be pleasant

Kaithal News: एसी बसों से सफर होगा सुहाना

Thu, 03 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Traveling by AC buses will be pleasant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जल्द ही कैथल डिपो के बेड़े में 10 नई एसी बसें शामिल होने जा रही हैं। इन बसों की भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मुख्यालय ने चेसिस नंबर भी जारी कर दिए हैं। अब बॉडी बनाने का काम शुरू होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जुलाई के अंत तक ये सभी बसें कैथल डिपो में आ जाएंगी।

इन बसों का निर्माण मिनी बसें बनाने वाली वोल्वो आइसर (वी) कंपनी इंदौर स्थित प्लांट में कर रही है। बस का चेसिस आइसर कंपनी का होगा। नई एसी बसों के आने से इस गर्मी में यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


पहली बार रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी एसी बसें ः वोल्वो बसों के बाद रोडवेज के बेड़े में यह पहली बार है जब नियमित एसी बसें शामिल की जाएंगी। इन बसों को मुख्य रूप से हिसार–चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। किराया सामान्य बसों से थोड़ा अधिक होगा, लेकिन दोगुना नहीं होगा। इससे यात्रियों का सफर और अधिक आरामदायक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2014 में कैथल डिपो में वोल्वो बसें शामिल की गई थीं। हालांकि, उनकी मरम्मत की लागत अधिक होने के कारण वे लंबे समय तक संचालन में नहीं रह पाईं।


अब पूरे प्रदेश में बहुत कम वोल्वो बसें ही चल रही हैं। पहली बार चंडीगढ़ परिवहन की तर्ज पर पूरे हरियाणा में नियमित एसी बसें उतारी जाएंगी।

सरकार के आदेशों पर परिवहन विभाग के मुख्यालय ने कैथल डिपो में 10 एसी बसें शामिल करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में डिपो को चेसिस नंबर जारी किए जा चुके हैं। इस माह के अंत तक सभी बसें डिपो में शामिल हो जाएंगी। -अनिल चोपड़ा, कार्यशाला प्रबंधक, कैथल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed