फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Travel free on Haryana Roadways with smart card

Kaithal News: स्मार्ट कार्ड से करें हरियाणा रोडवेज में फ्री सफर

Thu, 25 Apr 2024 06:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Apr 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Travel free on Haryana Roadways with smart card
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले महीने आदर्श आचार संहिता से पहले लागू की गई हैप्पी कार्ड योजना के तहत बनाए गए ई-स्मार्ट कार्ड को एटीएम की तर्ज पर बनाया गया है। इन कार्डों को ई-टिकटिंग मशीनों से जोड़ा गया है। ऐसे में ई-टिकटिंग मशीन पर कार्ड का नंबर डालने के बाद ही निशुल्क टिकट काटे जाएंगे।

गौरतलब है कि कैथल के नए बस स्टैंड पर दो दिन पहले ही कार्ड देना शुरू किए गए हैं। अब इन सहायता केंद्र पर कार्ड लेने वाले लाभार्थियों की भीड़ लगातार जुट रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस योजना के तहत पहले संदेश न आने के कारण हैप्पी कार्ड नहीं मिल पा रहे थे। इसके बाद कुछ समय पहले ही लाभार्थियों को कार्ड लेने के लिए संदेश आना शुरू हो गए थे। प्रक्रिया में संदेश में स्मार्ट कार्ड को चालू करने के लिए ओटीपी भी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज विभाग की ओर से लाभार्थियों के मोबाइल पर आया ओटीपी 30 दिनों के लिए वैध रहेगा। कैथल नया बस स्टैंड के बस डिपो के पास काउंटर पर ई-स्मार्ट बनने शुरू हो गए हैं। ई-स्मार्ट कार्ड लेने वाले यात्रियों ने बताया कि उन्होंने हैप्पी परिवार अंत्योदय योजना के लिए एक महीने पहले योजना के लिए आवेदन किया था। उसके पास जो पहले संदेश आए थे उस संदेश को निरस्त किया गया था। इसके बाद दोबारा संदेश भेजना शुरू कर दिए गए थे। योजना के तहत अभी तक करीब 10 हजार लाभार्थियों के कार्ड के लिए आवेदन किया है।

बस अड्डा के ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह ने बताया कि लाभार्थियों के पास संदेश आने के बाद ई-स्मार्ट कार्ड को चालू करना शुरू कर दिया गया है। यह एटीएम की तर्ज पर बनाया गया है।


1000 किलोमीटर की यात्रा कर सकते हैं मुफ्त

यदि आपने हैप्पी कार्ड बनवा लिया हैं तो आप इससे हरियाणा रोडवेज बसों और हरियाणा रोडवेज से संबंधित बसों में एक साल में 1000 किलोमीटर तक की यात्रा मुफ्त कर सकते हैं। आप 50 रुपये की फीस चुका कर कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed