{"_id":"64d6832277958aab360f1194","slug":"transaction-done-by-opening-fake-account-case-registered-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-3107-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फर्जी खाता खुलवा करके किया लेनदेन, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फर्जी खाता खुलवा करके किया लेनदेन, मामला दर्ज
Sat, 12 Aug 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
कैथल। बैंक में सुरक्षाकर्मी बनवाने के नाम पर अज्ञात आरोपियों ने एक युवक से उसके दस्तावेज मंगवा लिए। बाद में उन्हीं के आधार पर एक बैंक में फर्जी खाता खुलवा लिया। पीड़ित का कहना है कि खाते में काफी लेनदेन भी किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव मटौर निवासी अमनदीप सिंह ने साइबर थाना में शिकायत दी कि सितंबर-अक्तूबर 2021 में उसके फेसबुक अकाउंट पर एक विज्ञापन आया। उसमें िबैंक में सुरक्षाकर्मी की नौकरी देने के लिए कहा गया था। उसने दिए गए नंबर पर फोन किया तो आरोपी ने अपना नाम संदीप कुमार बताया और काम देने के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड व हस्ताक्षर मांगे। उसने सभी दस्तावेज भेज दिए। बाद में उसके पास एक लिंक आया। उसने उसे खोला तो सामने एक लड़का वीडियो कॉल पर आया। अगले दिन फिर एक लिंक आया और उसने खोला तो एक लड़की दिखाई दी। उसने तुरंत कॉल काट दी।
दो अप्रैल 2022 को वह बैंक की कलायत शाखा में अपना खाता खुलवाने गया तो उसे पता चला कि किसी अज्ञात आरोपी ने उसके दस्तावेजों के आधार पर बैंक में फर्जी खाता खुलवा रखा था। उस खाते में लेनदेन भी काफी हो चुका था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी संदीप नामक व्यक्ति ने उसके दस्तावेजों का प्रयोग करके फर्जी खाता खुलवाकर उससे धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।