फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Trains possible for Jind-Kurukshetra from tomorrow

Kaithal News: जींद-कुरुक्षेत्र के लिए कल से ट्रेनें संभव

Fri, 10 May 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Trains possible for Jind-Kurukshetra from tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले करीब 15 दिन से बंद पड़ीं जींद-कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र-जींद जाने वाली ट्रेनें शनिवार से शुरू हो सकती हैं। दरअसल, अभी तक रेलवे की ओर से इस ट्रेन को बंद करने के लिए रेलवे की ओर से पत्र जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि किसान आंदोलन के कारण नरवाना-बठिंडा रेलमार्ग पर ट्रेनों का रूट डायवर्ट होने के चलते शाम के समय वाया कैथल होकर जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली और रात के समय कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली ट्रेन को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


इस कारण शाम के समय कुरुक्षेत्र और रात के समय जींद जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ट्रेन बंद होने के कारण उन्हें अधिक किराया खर्च कर बसों के माध्यम से कुरुक्षेत्र और जींद जाना पड़ रहा है। अब यदि शनिवार से इन दोनों ट्रेनों का संचालन होगा तो यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे पहले इस मार्ग पर सुबह के समय दिल्ली व कुरुक्षेत्र और रात के समय साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद-कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र-जींद जाने वाली ट्रेन 27 अप्रैल से बंद हैं। कुछ दिन पहले ही रेलवे ने इन ट्रेनों को 10 मई तक बंद करने की पत्र के माध्यम से जानकारी दी थी। ऐसे में अभी तक इस ट्रेन को आगे भी बंद रखने के लिए अभी तक कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। ऐसे में इन दोनों ट्रेन का संचालन शनिवार से शुरू हो सकता है। ऐसी संभावनाएं हैं। - सतीश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, कैथल स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed